नागपुर. हर वर्ष गांधी जयंती से शुरू होने वाले लायंस क्लब के सेवा सप्ताह का इस वर्ष भी नागपुर में शांतता रैली के साथ शुभारंभ हुआ। लायंस क्लब ऑफ नागपुर द्वारा तैयार किया गया ई-वेस्ट वाहन इस रैली का मुख्य आकर्षण रहा। नागपुर के मुंजे चौक से रैली की शुरुआत हुई, जिसमें लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने गांधी जी के विचारों और सामाजिक संदेशों का प्रचार करने वाले पोस्टर हाथों में लेकर भाग लिया। इस रैली में क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सचिव विनोद गुप्ता, उमेश महतो, नितिन वर्मा, रवी किशनपुरिया, सुनील कुहीकर, किशोर कुंजेकर, सागर शिवहरे, विघ्नेश बिलसे, डॉ. शिरीष चांडक, रीतू गुप्ता, कोमल शिवहरे, खुशी चांडक आदि उपस्थित थे। रैली का समापन बर्डी में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और अभिवादन के साथ हुआ। इसी सेवा सप्ताह के हिस्से के रूप में दोपहर में अग्रसेन भवन में सर्वाइकल वैक्सीन कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें 100 से अधिक नागरिकों की जांच कर उन्हें वैक्सीन दी गई। इस मौके पर लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट एक्टिविटी चेयरमैन विलास बुटले, पीजीडी बलबीर सिंह वीझ, अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सचिव विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष किशोर भैया, लायन रवी किशनपुरिया, पूर्व अध्यक्ष लायन विजय फरकसे, पूर्व अध्यक्ष लायन संतोष जेजनी, डॉक्टर शिरीष चांडक, सागर शिवहरे और गुरसिमरन कौर शिवहरे भी उपस्थित थे।
शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना
नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…










