अखिलेश यादव के संतों पर बयान से विहिप नाराज़, माफी की मांग

Desk News/ यूपी के पूर्व मुख्य मंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के द्वारा संतों की तुलना माफिया से करने के बयान पर विश्व हिंदू परिषद ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विहिप के केन्द्रीय संयुक्त महा मंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने आज कहा है कि अखिलेश यादव का यह कहना कि “मठाधीश और माफिया में कोई फर्क नहीं होता” घोर निंदनीय और आपत्तिजनक है। अपने इस वक्तव्य पर उन्हें तो क्षमा याचना करनी ही चाहिए साथ ही इंडी गठबंधन को भी इस बारे में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला अवसर नहीं, अखिलेश यादव अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए हमेशा से ही हिंदू आस्थाओं और संतों महात्माओं का अपमान करते रहे हैं। उन्हें लगता है कि जितना भी वे हिंदू समाज का अपमान करेंगे उतना ही उनका वोट बैंक खुश होगा। कौन भूल सकता है कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही राम मंदिर के आंदोलन को कुचलने के लिए हिंदुओं का भीषण नरसंहार किया था। इस नादिरशाही कुकृत्य के लिए माफी मांगने की जगह अखिलेश के पिताजी ने ही कहा था कि मुस्लिम समाज को खुश करने के लिए और भी हिंदू मारने पड़ते, तो वे मारते। आज उनके सुपुत्र अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे हत्यारों, आतंकियों और माफियाओं का संरक्षण करते हैं तथा संतो व मठाधीशों की उज्जवल परंपरा का अपमान करते हैं। अखिलेश यादव को ध्यान रखना चाहिए कि जगतगुरु आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठों की परंपरा व पूज्य संतों की उज्जवल विरासत के कारण ही भारत 1200 साल के आक्रमणों के बावजूद गौरव के साथ खड़ा है तथा मजबूती के साथ उज्जवल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। डॉ जैन ने आगे कहा कि अखिलेश ने तो हिंदू समाज के अपमान की अपनी परंपरा का निर्वाह किया है लेकिन राहुल गांधी सहित इंडी गठबंधन के किसी भी नेता ने उनके इस घृणित बयान की निंदा में एक शब्द भी नहीं बोला। ऐसा लगता है कि इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा सनातन हिंदू समाज का निरंतर अपमान करना एक सोची समझी साजिश के अंतर्गत हो रहा है। अखिलेश सहित समस्त इंडी गठबंधन के नेताओं को उनके इस हिंदू द्रोही बयान पर पूज्य संतों सहित संपूर्ण हिंदू समाज से क्षमा याचना करनी चाहिए अन्यथा हिंदू समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसका हर लोकतांत्रिक पद्धति से भरपूर जवाब दिया जाएगा।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई