भगत हेटी में सड़क का अभाव, ग्रामीण सुविधाओं से वंचित

नागपुर. उमरेड तहसील के भगत हेटी गांव में सड़क न होने से ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस गांव की आबादी लगभग 100 के करीब है, लेकिन यहां के लोग आज भी पक्की सड़क की सुविधा से वंचित हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है और इलाज के अभाव में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

चुनाव के बाद भुला दिए जाते हैं वादे: गांव के लोग बताते हैं कि हर चुनाव में उम्मीदवार विकास के वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद यहां की समस्याओं की अनदेखी की जाती है। नवनिर्वाचित उपसरपंच हिरामन अंबाडारे ने कहा कि कई पीढ़ियों से यह गांव सड़क के लिए संघर्ष कर रहा है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी: गांव की महिलाओं ने बताया कि बारिश के मौसम में गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। पानी की भी गंभीर समस्या है। गांव का एकमात्र कुआं सूख जाता है, जिससे ग्रामीणों को तीन किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।

बाघ के डर में जी रहे हैं छात्र: भगत हेटी के बच्चों को बाघ के डर के बीच स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। खेतों में बाघ का खतरा बना रहता है, जिससे बच्चों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की सुविधा मिलने से उनकी कई समस्याएं हल हो जाएंगी, लेकिन आज तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई