31 अगस्त को ‘एडवांटेज विदर्भ कॉन्क्लेव्ह’: नई पर्यटन नीति 2024 पर चर्चा

नागपुर. नागपुर स्थित असोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रियल डेव्हलपमेंट (एआईडी) द्वारा आयोजित “खासदार औद्योगिक महोत्सव – एडवांटेज विदर्भ” के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास में, महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन मंत्री गिरीश महाजन ने 18 जुलाई को पर्यटन नीति की घोषणा की। इस नीति का उद्देश्य विदर्भ क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना है और इसे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के मार्गदर्शन में जनवरी  में आयोजित एडवांटेज विदर्भ के तहत घोषित किया गया था।

नई पर्यटन नीति के लाभों का गहराई से अध्ययन करने और विदर्भ में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की संभावनाओं को समझने के लिए एआईडी द्वारा ‘पर्यटन नीति 2024: एडवांटेज विदर्भ कॉन्क्लेव्ह’ का आयोजन 31 अगस्त को सुबह 10:30 बजे ग्रैंड एअरपोर्ट बैंक्वेट, दक्षिण मेट्रो स्टेशन, वर्धा रोड, नागपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितीन गडकरी, पर्यटन मंत्री श्री गिरीश महाजन, और डॉ. बी. एन. पाटील, आईएएस, पर्यटन विभाग, महाराष्ट्र शासन करेंगे।नई पर्यटन नीति 2024 में हॉटेल्स, मोटेल्स, रिसॉर्ट्स, सर्विस अपार्टमेंट्स, होमस्टे, ट्री हाउसेस, क्रूज़ बोट्स, रेस्टॉरेंट्स, कन्वेंशन सेंटर्स, वेलनेस सेंटर्स, आदि जैसे कई पर्यटन घटकों का समावेश है। यह नीति पर्यटन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रकल्प खर्च पर 20% नकद सब्सिडी, एसजीएसटी का 100% रिफंड, 50 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज छूट, और अन्य वित्तीय लाभ प्रदान करती है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार, पर्यटन संचालनालय और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) का समर्थन प्राप्त है। नागपुर रेसिडेंशियल हॉटेल्स असोसिएशन (NRHA), स्मार्ट वेल्फेयर फाउंडेशन, नागपुर टूर ऑर्गनाइजर्स असोसिएशन, असोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (ADTOI), और ट्रैवल एजेंट्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (TAAI) भी इस आयोजन में शामिल हैं।

इस कॉन्क्लेव्ह के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी, रियल एस्टेट और निवेश क्षेत्र के भागीदारों को नई नीति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी और वे अपने प्रोजेक्ट्स के लिए संभावित लाभ बढ़ा सकेंगे।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई