सरेंडर से पहले CM केजरीवाल की दिल्लीवासियों से भावुक अपील

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्लीवासियों से भावुक अपील की है. सुप्रीम कोर्ट में 2 जून को सरेंडर करने से पहले केजरीवाल ने कहा कि मैं देश को बचाने के लिए जेल रहा हूं, वहीं से आप सबकी सेवा करूंगा लेकिन मेरे माता पिता का ख्याल रखना. उन्होंने कहा कि मैं बेशक आपके बीच नहीं आऊंगा लेकिन आप चिंता मत करना आपके सारे काम चलाते रहेंगे.

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की जनता से कहा, मैं अंदर रहूं या बाहर…दिल्ली का एक भी काम नहीं रुकने दूंगा. आपकी फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल में फ्री दवाइयां-इलाज, महिला के लिए बस यात्रा, 24 घंटे बिजली और भी सारे काम चलाते रहेंगे. जब जेल से वापस लौटूंगा तो हर मां बहन को हर महीने हजार रुपए देने की भी शुरुआत करूंगा.

केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहल्लत दी थी. कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं. परसों मुझे सरेंडर करना है. परसों मैं वापस से जेल चला जाऊंगा. मुझे नहीं पता ये लोग मुझे इस बार कब तक जेल में रखेंगे लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं. देश को तानाशाही से बचने के लिए जेल जा रहा हूं. इसका मुझे फक्र है. इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, झुकाने की कोशिश, मुझे चुप करने की कोशिश की लेकिन यह सफल नहीं हुए. जब मैं अभी जेल में था तो उन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया.

परसों मुझे सरेंडर करना होगा पता नहीं इस बार कब तक…

केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहल्लत दी थी. कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं. परसों मुझे सरेंडर करना है. परसों मैं वापस से जेल चला जाऊंगा. मुझे नहीं पता ये लोग मुझे इस बार कब तक जेल में रखेंगे लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं. देश को तानाशाही से बचने के लिए जेल जा रहा हूं. इसका मुझे फक्र है. इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, झुकाने की कोशिश, मुझे चुप करने की कोशिश की लेकिन यह सफल नहीं हुए. जब मैं अभी जेल में था तो उन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया.

हो सकता इस बार यह मुझे और ज्यादा प्रताड़ित किया जाए

दिल्ली के सीएम ने कहा कि मैं जेल में 50 दिनों तक था. इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया. जब मैं जेल गया तो मेरा वजन 70 किलो था. आज 64 किलो है. जेल से छूटने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है. डॉक्टर कह रहे हैं कि यह शरीर में किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. टेस्ट करवाने की जरूरत है. मेरे यूरिन में भी कीटोन लेवल बहुत ज्यादा हो गया है. परसों मैं सरेंडर करूंगा. सरेंडर करने के लिए लगभग दोपहर 3:00 बजे अपने घर से निकलूंगा. हो सकता इस बार यह मुझे और ज्यादा प्रताड़ित करें. लेकिन मैं झुकूंगा नहीं. आप अपना ख्याल रखना. मुझे जेल में आपकी बहुत चिंता रहती है. आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई