45 घंटे ध्‍यान में लीन रहेंगे पीएम मोदी

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और पीएम मोदी का कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में गुरुवार शाम से ध्‍यान शुरू हो गया है। इससे पहले उन्होंने भगवती देवी अम्मन मंदिर में दर्शन किए। पीएम मोदी पहली जून तक ध्यान में लीन रहेंगे। वहीं एक जून को जाने से पहल वह 133 फीट ऊंची तिरूवल्लूर प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर तटीय और समुद्री सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए है।

1 जून तक ध्यान में रहेंगे पीएम
दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी एक संक्षिप्त आध्यात्मिक प्रवास के लिए गुरुवार शाम तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे। प्रधानमंत्री 1 जून तक कन्याकुमारी में रहेंगे। प्रधानमंत्री यहां ध्यान मंडपम में मेडिटेशन कर रहे हैं। अपने 45 घंटे के ध्यान के दौरान पीएम मोदी सिर्फ तरल आहार लेंगे।

क्या है ध्यान मंडपम
बता दें कि स्वामी विवेकानन्द देशभर में घूमने के बाद कन्नियाकुमारी पहुंचे थे और मुख्य भूमि से लगभग 500 मीटर दूर, हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मिलन बिंदु पर स्थित एक चट्टान पर तीन दिनों तक ध्यान किया। ऐसा माना जाता है कि यहीं पर विवेकानंद को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी चट्टान को अब ध्यान मंडपम के नाम से जाना जाता है। कई लोगों का मानना है कि गौतम बुद्ध के सारनाथ के समान यह चट्टान स्वामी विवेकानन्द के जीवन में विशेष महत्व रखती है।

हर बार चुनाव प्रचार के अंत में आध्यात्मिक यात्रा
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ध्यान के लिए गए गए हों। इससे पहले भी पीएम मोदी चुनाव प्रचार के अंत में आध्यात्मिक यात्रा करने के लिए जाने जाते हैं। 2019 में उन्होंने केदारनाथ और 2014 में शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई