क्यों माता-पिता को पसंद आते हैं NRI दूल्हे? होगी रिसर्च

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत आने वाली इकाई भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) देश में मौजूद एनआरआई (प्रवासी भारतीय) दुल्हनों पर शोध करने की योजना बना रही है.

आईसीएसएसआर अध्यक्ष बी बी कुमार ने पीटीआई को बताया, “प्रवासी भारतीय पुरुषों का अपने देश आकर शादी करने का चलन काफी पुराना है लेकिन ऐसी शादियां हमेशा सफल नहीं होतीं. ऐसे बहुत से मामले हैं जब दूल्हे ने अपनी दुल्हन को यहां छोड़ दिया या अपने बारे में गलत जानकारी दी.”

उन्होंने बताया, “लेकिन हमारे पास ऐसा कोई शोध नहीं है जो यह बताए कि इस तरह की कितनी शादियां देश में हुईं और कुछ साल के बाद इन शादियों की स्थिति क्या है. उन लड़कियों का क्या हुआ जिनके साथ एनआरआई दुल्हन बनाने के बहाने धोखा हुआ? क्या हमें कड़े मानदंड की जरूरत है? इन सारी बातों का अध्ययन किए जाने की जरूरत है.”

अनुसंधान परिषद ने अभी तक इस शोध प्रोजेक्ट को स्वीकृत नहीं किया है और इस विषय की जांच की जा रही है. कुमार ने बताया कि जैसे ही इसकी व्यावहारिकता का अध्ययन और इस संबंध में प्रारंभिक सामग्रियां उपलब्ध हो जाती हैं, यह प्रोजेक्ट मंजूर कर दिया जाएगा और इससे जुड़ा काम शुरू हो जाएगा.

कुमार ने कहा, “माता-पिता को प्रवासी दूल्हे क्यों आकर्षित करते हैं? विदेश में फैंसी लाइफस्टाइल के अलावा कौन सी अन्य चीजों पर वह विचार करते हैं? हम लोग जानकारियां कैसे सत्यापित करेंगे? शोध के दौरान इन सभी कारकों का भी आकलन किया जाएगा.”

  • Related Posts

    चतुर खरगोश और शेर

    एक समय की बात है, एक घने जंगल में एक बहुत ही घमंडी शेर रहता था। वह हर दिन एक जानवर को मार कर खा जाता था। सारे जंगल के…

    गुब्बारे वाला सपना

    एक बार की बात है, छोटा सा लड़का रोहित अपने गाँव में रहता था। उसे रंग-बिरंगे गुब्बारे बहुत पसंद थे। हर रविवार को गाँव में मेला लगता, और वहाँ एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई