नागपुर दौरे से पहले SPG ने संभाली कमान, पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर घंटों की रिहर्सल

नागपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को नागपुर के दौरे पर आ रहे हैं। यहाँ उन का शहर में केवल 5 घंटे का प्रवास निर्धारित है, लेकिन इस दौरान वे कई स्थानों पर जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए नागपुर में सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड (SPG) की टीम नागपुर पहुंची। SPG अधिकारियों ने नागपुर पुलिस आयुक्त रविंद्रकुमार सिंगल, ज्वाइंट सीपी निसार तंबोली, आईजी दिलीप भुजबल, एसपी हर्ष पोद्दार सहित अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक कई घंटों तक चली और सुरक्षा व्यवस्था के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। SPG टीम ने पीएम के रूट और कार्यक्रम स्थलों का मुआयना किया तथा सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक सुझाव भी दिए। साथ ही, कार्यक्रम स्थलों पर किसी भी प्रकार की चूक न हो इसका विशेष खयाल रखने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए गए हैं। इस बीच, विदर्भवादियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय न मिलने पर नाराजगी जताई है और काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है। हाल ही में हुए दंगे के चलते कुछ अन्य संगठनों द्वारा भी विरोध की आशंका जताई गई है। ऐसे में शहर पुलिस किसी भी संभावित गड़बड़ी से निपटने के लिए सतर्क है। पीएम के दौरे के मद्देनज़र नागपुर पुलिस के 4,000 से अधिक जवानों के साथ 1,500 होमगार्ड और SRPF की टुकड़ियाँ तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा, 150 अतिरिक्त अधिकारी अन्य जिलों से बुलाए गए हैं। पीएम के रूट और कार्यक्रम स्थलों पर ‘परिंदा भी पर न मार सके’ ऐसी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। महानगर पालिका के शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का मलबा तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रधानमंत्री की नागपुर यात्रा को लेकर शहर में हाई अलर्ट जारी है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई