सरोजनीनगर में हुआ क्रिकेट चैम्पियनशिप का भव्य समापन, 50 हजार दर्शकों की मौजूदगी में ‘हार्टलेस 11’ बनी विजेता

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में आयोजित इंटर क्लब क्रिकेट चैम्पियनशिप का ग्रैंड फिनाले बुधवार को सीएमएस ग्राउंड, कानपुर रोड पर खेला गया। भारी गर्मी के बावजूद 50 हजार से अधिक दर्शक इस ऐतिहासिक मुकाबले के गवाह बने। फाइनल में ‘हार्टलेस 11’ ने ‘सैनिक सुपर किंग्स’ को 66 रनों से हराकर ट्रॉफी और 50 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि अपने नाम की। इस प्रतियोगिता का आयोजन सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर ‘सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग’ के अंतर्गत किया गया था। 123 दिनों तक चली इस क्रिकेट लीग में कुल 158 मुकाबले हुए, जिसमें 166 टीमों के 2400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में विधायक डॉ. सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। उपविजेता ‘सैनिक सुपर किंग्स’ को 25 हजार रुपये की राशि और ट्रॉफी दी गई। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। ‘मैन ऑफ द मैच’ अक्षय गुप्ता और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ सतेन्द्र प्रताप सिंह को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को भी 1-1 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “जहां खेल है, वहां ऊर्जा है और जहां ऊर्जा है, वहीं विकास है।” उन्होंने खेलों को युवाओं के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव का जरिया बताया। उन्होंने इस मौके पर खेल भावना, अनुशासन और मानवीयता की भी सराहना की। डॉ. सिंह ने सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के सातवें चरण की भी घोषणा की। इसमें इंटर स्कूल और इंटर क्लब बास्केटबॉल टूर्नामेंट के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 3 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि 4 दिसंबर 2022 को अंडर-19 गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट के साथ शुरू हुई सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग अब लखनऊ की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता बन चुकी है। इसके अब तक छह चरण पूरे हो चुके हैं, जिनमें हजारों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इस अवसर पर कर्नल दया शंकर दुबे, मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, पार्षद सौरभ सिंह मोनू, शैलेन्द्र सिंह, सुमन सिंह, पंकज त्रिपाठी, भाजपा नेता शंकरी सिंह, साधना गुप्ता, अजय सिंह, अमृता वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई