मध्य रेल ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, यात्रियों की सुविधा और संरक्षा को मिला नया आयाम

मुंबई. मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए यात्रियों की सुविधा, संरक्षा और नेटवर्क क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मध्य रेल ने 14 स्टेशनों पर नए एफओबी का निर्माण कर यात्रियों की संरक्षा और आवागमन को सुगम बनाया है। इनमें गोवंडी, खांडी, बदलापुर, कामन रोड (मुंबई मंडल), अंकाई (भुसावल मंडल), तीगांव, पांढुर्णा, भरतवाड़ा (नागपुर मंडल), तथा येओला, निंबलक, अकोलनेर, विलाद, पाटस (पुणे मंडल) जैसे स्टेशन शामिल हैं। मुंबई उपनगरीय खंड में अतिक्रमण पर नियंत्रण और सुगम यातायात हेतु 3 अतिरिक्त एफओबी वडाला-किंग्स सर्कल, गोवंडी-मानखुर्द, और शहाड-अंबिवली के बीच बनाए गए हैं। सीएसएमटी, नागपुर और अजनी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य जारी है, जबकि 22 स्टेशनों पर सॉफ्ट अपग्रेडेशन का कार्य प्रगति पर है। होटगी स्टेशन पर एक उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है, वहीं नासिक रोड स्टेशन को नया स्वरूप और बेहतर सर्कुलेटिंग एरिया प्रदान किया गया है। खंडवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर नया प्रतीक्षालय और बुकिंग कार्यालय यात्रियों को सुविधाएं दे रहे हैं।

ट्रैक अपग्रेडेशन और गति में वृद्धि:
ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए कई खंडों में गति सीमा में वृद्धि की गई है, जैसे कि:

भुसावल-खंडवा: 110 से 130 किमी/घंटा

पनवेल-कर्जत: 105 से 110 किमी/घंटा

बुटीबोरी-उमरेड, तिलकनगर-पनवेल सहित अन्य खंडों में भी उल्लेखनीय गति वृद्धि हुई है।

सुरक्षा उपायों में मजबूती:
434 किमी ट्रैक नवीनीकरण, 702 किमी डीप स्क्रीनिंग, 893 टर्नआउट का नवीनीकरण और 11.16 लाख घन मीटर गिट्टी डालने जैसे कार्य पूरे किए गए हैं। रेल फ्रैक्चर के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है, जो अब मात्र 65 रह गए हैं।

पुलों का पुनर्विकास:
पिछले पांच वर्षों की तुलना में सबसे अधिक 212 पुलों का पुनर्वास किया गया है, जिनमें 5 महत्वपूर्ण, 54 प्रमुख और 153 छोटे पुल शामिल हैं।

लेवल क्रॉसिंग का उन्मूलन:
यात्रियों की संरक्षा सुनिश्चित करते हुए 31 मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग को समाप्त किया गया है। इसमें 6 आरओबी, 22 आरयूबी और 3 रोड डायवर्जन के माध्यम से यह कार्य किया गया है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई