सरकार पर हमलावर हुआ विपक्ष, विजय वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री के दावे पर सवाल उठाते हुए बताया निर्दयी

नागपुर. युवा कृषक किसान पुरस्कार विजेता किसान कैलाश नागरे ने गुरुवार को अपने खेत में जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने के कारण नागरे ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुरस्कार विजेता किसान द्वारा इतना पड़ा कदम उठाने की खबर फैलते ही राज्य में हड़कंप मच गया है। विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस विधायक दल नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार के दावे पर सवाल उठाया। इसी के साथ उन्होंने महायुति सरकार को किसानों के प्रति निर्दयी बताई है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “पिछले वर्ष 2700 किसानों ने आत्महत्या की है। किसी के पास कोई सहायता नहीं है। यह सरकारी वेबसाइट पर आधिकारिक आंकड़ा है। आप इन किसानों का सम्मान करते हैं, आप उनका महिमामंडन करते हैं, वे पानी के लिए चरखा चलाकर आत्महत्या करते हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा, “आप जल युक्त शिवार की बात करते हैं और दावा करते हैं कि इससे बड़ी मात्रा में कृषि सिंचाई के अंतर्गत आ गई है। मुख्यमंत्री कहते मंत्री कहतें हैं। युवा किसान को आत्महत्या क्यों करनी पड़ी? तुमने उसे पानी क्यों नहीं दिया? ऐसा सवाल भी वडेट्टीवार ने इस दौरान उन्होंने पूछा। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, “कृषि उत्पादों का कोई मूल्य नहीं है, राज्य में क्या चल रहा है। यह सरकार किसानों के प्रति निर्दयी है, उनमें जरा भी दया नहीं है।”

विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा: नाना पटोले
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि, “जिस किसान को सम्मानित किया गया और होली के दिन आत्महत्या की उसने राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। हम सोमवार को सत्र में यह मुद्दा उठाएंगे। हम महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के खिलाफ आवाज उठाएंगे। सरकार को इस पर रुख अपनाना चाहिए। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार कहती है कि उसने किसानों को बहुत कुछ दिया है, लेकिन उसने कुछ भी नहीं दिया। होली के दिन किसानों द्वारा आत्महत्या करने से महाराष्ट्र हिल गया है।”

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई