नागपुर. लोकतंत्र का असली मतलब है जनता का शासन, जनता के लिए और जनता के द्वारा। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल करे। भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। चुनाव वह प्रक्रिया है, जिससे हम अपने प्रतिनिधि चुनते हैं और सरकार का निर्माण करते हैं। एक वोट केवल एक व्यक्ति की पसंद नहीं है, बल्कि यह देश की नीति, दिशा और भविष्य को तय करता है। आज की युवा पीढ़ी, जो तकनीक और ज्ञान के मामले में सबसे आगे है, उन्हें यह समझने की जरूरत है कि उनकी भागीदारी से ही देश की तस्वीर बदल सकती है। युवा केवल वोट दें ही नहीं, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करें। चुनाव केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। एक सही सरकार का चयन देश को गरीबी, बेरोजगारी और अन्य सामाजिक समस्याओं से बाहर निकालने में मदद कर सकता है।










