विश्व हिंदू परिषद की श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं स्थापना दिन उपलक्ष में दि. 25 अगस्त को भव्य शोभायात्रा

विश्व हिंदू परिषद की श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं स्थापना दिन उपलक्ष में दि. 25 अगस्त को भव्य शोभायात्रा

विश्व हिंदू परिषद की ओर से नागपूर शहर में हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है.!

विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुआ थी. हिंदू धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए 60 वर्ष से कार्यस्त विहिंप का यह वर्ष षष्ठीपुर्ती वर्ष भी है. इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जा रहा है. हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है. शोभायात्रा के नियोजन और व्यवस्था के लिए आयोजन समिती‌द्वारा अबतक चार बैठको का आयोजन किया गया. जिसमें विश्व हिंदू परिषद, नागपूर महानगर की संपूर्ण टीम, जिला, प्रखंड व खंड, मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी के दाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन, कार्यक्रम की रुपरेखा, पूजा अर्चना, सुरक्षा, आर्थिक, यात्रा मार्ग, वाहन व्यवस्था तथा विविध आवश्यक सुविधाएं आदि पर भी विचार विमर्श किया भया

60 से अधिक विविधतापूर्ण झांकिया बढाएगी शोभायात्रा का आकर्षण

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिन व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर रविवार, 25 अगस्त को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है. यह वर्ष विश्व हिंदू परिषद का षष्ठीपुर्ती वर्ष होने की वजह से इस साल 20 हजार से जादा की संख्या में हिन्दू समाज एकत्रित होने की अपेक्षा है.

‘गोविंद बोलो हरी गोपाल बोलो, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे, ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’ के जयघोष करके भक्तगण पूरे शोभायात्रा का वातावरण आनंदित कराते है. शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक, संस्कृतिक विषयों पर आधारित झांकिया, सजीव झाकीया तथा ढोल-ताशा पथकों से के साथ निकलनेवाली शोभयात्रा मुख्य चौराहों पर युवाओं के पारंपरिक आखाडा पथक तथा छोटे बच्चियों की लेझीम पथक प्रेक्षकों का मन मोह लेते हैं.

101 पंडितों का पथक तथा 101 कलश धारी युवतियाँ इस वर्ष का आकर्षण केंद्र होगा व संपूर्ण यात्रा का मार्ग मंत्रों तथा शंखनाद से गूंज उठेगा.

शोभायात्रा श्रीकृष्ण मंदिर, गोरक्षण सभा से निकलकर जनता चौक, पंचशील चौक, झांसी रानी चौक, व्हेरायटी चौक, बर्डी भन रोड, मानस चौक, कॉटन मार्केट चौक होते हुए गीता मंदिर पहुंचेगी. मार्ग में शोभायात्रा का जगह- जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाता है. विश्व हिंदू परिषद, नागपूर महानगर सकल समाज को इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का आवाहन करता है. विश्व हिंदू परिषद के निम्नलिखित पदाधिकारी प्रेस वार्ता में उपस्थित थे।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई