महाविकास आघाडी कर रही है बदलापूर घटना का राजनीतिकरण: प्रगती पाटील

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्षा प्रगती पाटील ने हाल ही में बदलापूर घटना को लेकर महाविकास आघाडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पाटील ने कहा कि ‘लाडकी बहिण’ योजना को लेकर नागरिकों से मिल रहे प्रचंड समर्थन से घबराए हुए महाविकास आघाडी के नेताओं ने बदलापूर घटना का राजनीतिकरण करना शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि इस घटना का उपयोग राज्य में अशांति फैलाने और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

पाटील ने यह भी कहा कि शरद पवार द्वारा महाराष्ट्र का मणिपुर बनने की भविष्यवाणी करने के बाद राज्य में फैल रही अशांति एक संयोग नहीं बल्कि एक साजिश है। उन्होंने राज्य के नागरिकों से अपील की है कि वे महाविकास आघाडी की इस हिन राजनीति का शिकार न बनें और राज्य में शांति बनाए रखें।

सौ पाटील ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए अत्याचार पर महाविकास आघाडी ने निंदा तक नहीं की। बदलापूर घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जैसे कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, लापरवाह पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी, और विशेष जांच टीम का गठन। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए विशेष सरकारी वकीलों की नियुक्ति की गई है। इन सब के बावजूद, महाविकास आघाडी राज्य में हिंसा फैलाने के लिए बंद का आह्वान कर रही है।

प्रगती पाटील ने महाविकास आघाडी की अडीच साल की सरकार के दौरान महिलाओं पर हुए अत्याचारों की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि संभाजीनगर में मेहबूब शेख ने नौकरी का झांसा देकर एक युवती के साथ बलात्कार किया, और उसे पुलिस द्वारा संरक्षण मिला। हिंगणघाट में एक प्राध्यापिका को पेट्रोल डालकर जलाया गया, और डोंबिवली में 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। इन घटनाओं के दौरान उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, लेकिन बीजेपी ने तब बंद नहीं बुलाया।

पाटील ने कहा कि लाडकी बहिण योजना को लेकर महाविकास आघाडी के नेताओं में डर है, और इसीलिए वे इसे बंद कराने की कोशिश कर रहे हैं। बदलापूर में हुए प्रदर्शन में लाडकी बहिण योजना के पोस्टर दिखाए गए थे, जो यह संकेत देता है कि आंदोलन में घुसकर राजनैतिक ताकतें योजना को बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस योजना को सफल बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

सौ पाटील ने यह भी याद दिलाया कि 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार और महाविकास आघाडी की सरकार के दौरान महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं जनता के सामने हैं।इस पत्रकार परिषद मे पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर, वैशाली चोपडे व बी जे पी महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित थी

बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्षा प्रगती पाटील
                                                                                                                        बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्षा प्रगती पाटील

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई