विश्वास बोले- किसी पार्टी से वास्ता नहीं, राजनीति मेरे पैरों की जूती

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों को अयोग्य करार दिया, तो पार्टी में राजनीतिक भूचाल उठ खड़ा हुआ है. पार्टी के बड़े नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर महाराष्ट्र में अपनी कविताओं के जरिए लोगों का मनोरंजन किया और साथ ही अपने टूटे दिल का हाल भी बयां किया.

पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी का नाम लिए बगैर कुमार विश्वास ने अहमदनगर में आयोजित एक कवि सम्मेलन में कहा कि वह शनि भगवान को नमन करते हैं कि वह दुष्टों के सिर पर ऐसे ही तांडव करते रहें और सज्जनों को ऐसे ही बचाते रहें.

कुमार विश्वास की कविताओं में अपनों से मिला दर्द साफ झलक रहा था कि वो पार्टी से कितने खफा हैं. उन्होंने कहा कि मंच पर विराजमान लोगों का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई वास्ता नहीं है और आप पार्टी से कुमार विश्वास का कितना ताल्लुक है ये तो सभी जान ही गए हैं.

उनके इस अंदाज को श्रोताओं ने खूब सराहा. कुमार ने यह भी साफ किया कि राजनीति मेरे लिए पैरों की जूती है और कविता सर की पगड़ी है. उन्होंने कहा कि जब कई बार अहंकारी राजसत्ताएं आपकी इस पगड़ी पर हाथ डालने लगे, तो इस जूती को हाथ में उठाना पड़ता है.

कुछ लोगों को लगता है उनके पास है ज्यादा अधिकार

कुमार विश्वास ने कहा कि जो मंच पर होता है, वह सोचता है कि उसके पास ज्यादा अधिकार है, चाहे वो संत हो या आम आदमी या राजा ही सही, थोड़ा तो स्वाभिमान आ ही जाता है. कुमार ने ये भी कहा कि सांसों की सीमा निश्चित है, इच्छाओं का अंत नहीं है, जिसकी कोई इच्छा न हो ऐसा कोई संत नहीं है.

तुम तो मेरे राम हो- मैं तुम्हारा परम भक्त हनुमान

विश्वास ने रामायण की घटनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि जिस राम के लिए हनुमान ने सारा जीवन दे दिया, जिस राम के लिए उनके पीछे-पीछे चल दिए, वहीं राम आज उनकी बात नहीं मान रहे हैं. मानो वह खुद को इस स्थिति में रख रहें हों.

जिन्हें अन्ना के आंदोलन ने बड़ा किया वो अन्ना को भूल गये

विश्वास ने केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा कि अन्ना आंदोलन से जुड़े सभी लोगों ने राजनीति में अपनी एक जगह बना ली है और अन्ना को भूल गए हैं, विश्वास ने उन्हें याद दिलाया कि पिछले पांच वर्षों में राजनीति ने जितने भी चन्द्रगुप्त पैदा हुए हैं, उनकी जन्मस्थली रालेगांव सिद्धि है, लेकिन चंद्रगुप्तों को याद रखना चाहिए कि चन्द्रगुप्त तो मिट गए लेकिन चाणक्य आज भी हैं.

BJP पर ली चुटकी, बोले- मेरा इंतजार न करो

विश्वास ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं जो आप पार्टी और अरविन्द केजरीवाल से नाराज चल रहा हूं तो भाजपा वाले मुझे ऐसे देख रहे हैं जैसे ये वाला नारियल टपकेगा, तो पूजा में चढ़ सकता है. लेकिन उन्हें ये पता नहीं कि ये नारियल आपके ऊपर भी गिर सकता है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई