विदर्भ में बेमौसम बारिश की संभावना, किसानों को हो सकता है नुकसान

नागपुर. महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में नागपुर सहित पूरे विदर्भ क्षेत्र में बेमौसम बारिश की संभावना जताई गई है। नागपुर क्षेत्रीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक से दो दिनों के भीतर विदर्भ के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ के वायुमंडल में द्रोणिका (अपर टफ वे) और चक्रवाती हवाओं की स्थिति बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से वाष्पयुक्त हवाएं विदर्भ की ओर आ रही हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है और बारिश के आसार बन गए हैं। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग का कहना है कि विदर्भ में अगले कुछ दिनों तक तापमान अन्य दिनों की तुलना में अधिक रह सकता है। देर रात होने वाली बारिश का दिन के तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल, अगले पांच दिनों तक लू चलने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में निम्न दबाव का क्षेत्र बना था, जो अब कमजोर हो गया है। हालांकि, राजस्थान के पश्चिम से लेकर विदर्भ के उत्तर तक एक और निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके चलते राज्य में बरसात जैसे हालात बन गए हैं। फिलहाल, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि तटीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। किसानों को सलाह: मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फसल को बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई