पुणे. समाज में महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों और योगदान को पहचान देने के उद्देश्य से लोकतंत्र मिरर समाचार समूह ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर पुणे की कुछ प्रतिष्ठित और प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान किया।
इस विशेष सम्मान समारोह में लोकतंत्र मिरर के पुणे ब्यूरो चीफ ने शिक्षण और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को दगडूशेठ हलवाई गणपति की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं में –
1. योगेश्वरी शिवराज कोटसूळवार – S N B P इंटरनेशनल स्कूल, चिखली, पुणे की मराठी विभाग प्रमुख, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और छात्रों को संस्कार व ज्ञान की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया है।
2. नाजूका भूषण इंगवले – एक गृहिणी और ‘गरुड झेप महिला बचत गट, पिंपले निलख’ की अध्यक्ष, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
3. राणी शिवाजी काळे-सांगवी पोलीस स्टेशन,35वीं महाराष्ट्र राज्य पुलिस खेल प्रतियोगिता 2025 ठाणे में आयोजित की गई थी जहां वह दूसरे स्थान पर रही थी. महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक क्रांति है, जिससे समाज, परिवार और देश की प्रगति जुड़ी हुई है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में न सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, बल्कि नेतृत्व भी कर रही हैं। शिक्षा, व्यापार, समाजसेवा, राजनीति, खेल—हर जगह महिलाओं की शक्ति स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा गया इसी के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस तरह के आयोजनों से यह संदेश जाता है कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक दिन की चर्चा का विषय नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें समाज के हर व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी। लोकतंत्र मिरर का यह प्रयास महिलाओं को आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।










