लंदन में भारतीयों का पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन, पहलगाम हमले के खिलाफ़ नारेबाज़ी

लंदन. पहलगाम आतंकी हमले में निहत्थे पर्यटकों की बेरहमी से की गई हत्या को लेकर पूरी दुनिया में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। लंदन में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने पाकिस्तान उच्चायोग के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 मार्च को हुए बर्बर आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारतीय समुदाय के लोग जब आतंकी बर्बरता के खिलाफ विरोध जता रहा थे, इस दौरान पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी भी वहां आ गए भारतीयों को रोकने की कोशिश की, जिससे वहां तनाव पैदा हो गया। भारतीय समुदाय के लोग झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर आए थे। प्रदर्शनकारियों ने निर्दोष लोगों की मौत पर दुख जताया और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारी अपने हाथ में कार्ड पकड़े हुए थे, जिस पर लिखा था- ‘आई एम हिंदू (मैं हिंदू हूं)।’ पहलगाम हमले में बचे लोगों ने बताया था कि आतंकियों ने वहां मौजूद लोगों से उनके नाम पूछकर और पहचान देखकर उन्हें गोली मारी थी। लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर आतंकवादी समूहों को पनाह देने और उनका समर्थन करने का आरोप लगाया। एक प्रदर्शनकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, पाकिस्तान की आतंक की फैक्ट्री चलाता है, जिसके कारण पहलगाम में हमारे 26 लोग मारे गए। हम इसके खिलाफ विरोध करने के लिए एकत्र हुए हैं। एक अन्य सदस्य ने बताया कि ब्रिटेन में पूरा भारतीय समुदाय जघन्य हमले से गुस्से में है। भारतीय समुदाय के लोग जब पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान पाकिस्तान समर्थक अराजक तत्व वहां पहुंच गए और भारतीयों के प्रदर्शन को बाधा पहुंचाने की कोशिश की। पाकिस्तानी अराजकतत्व प्रदर्शनकारियों के सामने आ गए और भारत के खिलाफ उकसावे वाले नारे लगाने लगे। इसके बाद लंदन पुलिस ने पहुंचकर बीच बचाव किया।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई