लंदन में भारतीयों का पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन, पहलगाम हमले के खिलाफ़ नारेबाज़ी

लंदन: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के विरोध में जब पूरे देश में उबाल है. ऐसे में लंदन में पाकिस्तानी दूतावास (London Pakistan High Commission) के अधिकारी ने बेशर्मी की हर हद को पार कर दिया. पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के विरोध में लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर भारतीय विरोध-प्रदर्शन (London Protest) कर रहे थे. इस बीच एक पाकिस्तानी अधिकारी उनको इशारों ही इशारों में गला काटने की गीदड़भभकी दे रहा था. इतना ही नहीं इस दौरान उसने अभिनंदन वर्धमान की चाय के साथ एक तस्वीर भी हाथ में ली हुई थी, जिसे वह बार-बार दिखा रहा था. उसकी इस बेशर्म हरकत को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.बता दें कि लंदन में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय हाथों में तख्तियां और झंडे लिए इकट्ठा हुए. ये लोग निर्दोषों की हत्या पर दुख जताते हुए नारेबाजी कर रहे थे. इसके साथ ही ये लोग पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे. लेकिन ये बात शायद पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी कर्नल तैमूर राहत को पसंद नहीं आई. उन्होंने ऐसी शर्मनाक हरकत की कि हर तरफ इसकी आलोचना हो रही है.लंदन में जब भारतीय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की गोलीबारी का शिकार हुए 26 लोगों की मौत पर दुख जता रहे थे तो उस दौरान पाकिस्तानी सेना के अताशे कर्नल तैमूर राहत ने प्रदर्शनकारियों को गला काटने की गीदड़भभकी दी. उनकी इस हरकत ने बता दिया है कि पाकिस्तान आतंकवाद का पुरजोर समर्थक है. वह उन आतंकियों के साथ है, जिन्होंने 26 लोगों की जान ली है. हालांकि आतंकियों को पालने-पोसने की बात को उनके रक्षा मंत्री भी ब्रिटिश मीडिया के सामने स्वीकार कर चुके हैं.

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई