रायपुर में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत, कई घायल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक माजदा गाड़ी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सड़कों पर लाश बिछ गईं। कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के मुताबिक, खरोरा के बंगोली में ये हादसा हुआ है। माजदा गाड़ी चटोद जाने के दौरान रायपुर से आ रही ट्रेलर से टकरा गई। इसमें एक साल से कम उम्र के बच्चे समेत लगभग 50 लोग घायल हुए हैं। यह दुखद घटना तब घटी जब पुनीत साहू के रिश्तेदार स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 04 एमक्यू 1259 में सवार होकर जा रहे थे। वे चौथिया छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कार्यक्रम के बाद वापस आते समय रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर सारागांव के पास उनकी गाड़ी ट्रेलर गाड़ी क्रमांक जेएच-05 डीपी -7584 से टकरा गई। इस दुर्घटना में 9 महिलाओं, 2 लड़कियों, 1 लड़के और 6 महीने की एक बच्ची सहित 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में घायलों को तुरंत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रायपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। भीषण सड़क हादसे के बाद हाइवे पर लम्बा जाम लग गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है। ग्राम चटौद थाना विधानसभा के लोग स्वराज माजदा वाहन में चौथिया छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए थाना खरोरा के बाना बनारसी गए हुए थे। कार्यक्रम के बाद सभी वापस आ रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदबाज़ार रोड के सारागांव के समीप एक ट्रेलर गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। प्रशासन की टीम ने क्रेन की मदद से लाशों को बाहर निकाला है। फिलहाल घायलों के समुचित इलाज के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं। कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा। मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया है। यह घटना काफी दुखद है लेकिन हमारी पूरी कोशिश है कि घायलों का उपचार सही तरीके से हो। अस्पताल में सभी अधिकारी मौजूद हैं। किसी चीज की कमी नहीं हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई