तिब्बत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता

Desk News. तिब्बत में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 2:41 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। इसका केंद्र तिब्बत क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था, जिसकी स्थिति 29.02 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.48 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज की गई। भूकंप के झटके तिब्बत के अलावा आसपास के इलाकों और भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। तिब्बत पिछले कुछ हफ्तों से लगातार भूकंप के झटकों महसूस किए गए हैं। 9 मई 2025 को रात 8 बजकर 18 मिनट पर एक बार फिर भूकंप ने इस क्षेत्र को हिला दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। तिब्बत वैसे भी भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। बीते कुछ हफ्तों में आए झटकों ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। हालांकि, इस ताज़ा भूकंप में अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, हाल ही में आया भूकंप केवल 10 किलोमीटर गहराई में आया था। इतनी कम गहराई में आने वाले भूकंप ज़्यादा खतरनाक माने जाते हैं क्योंकि ये सतह के करीब होते हैं, जिससे ज़मीन पर झटके तेज़ महसूस होते हैं और आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद आने वाले झटके) की आशंका भी ज़्यादा रहती है। यह पहला मामला नहीं है जब हाल के दिनों में भूकंपीय गतिविधि दर्ज की गई हो। इससे पहले 23 अप्रैल 2025 को तिब्बत क्षेत्र में दो लगातार झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका शाम 6:24 बजे आया जिसकी तीव्रता 3.9 रही। इसके कुछ देर पहले शाम 5:25 बजे 3.6 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। दोनों ही भूकंप 10 किलोमीटर गहराई पर आए थे। तिब्बत दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से संवेदनशील इलाकों में से एक है। यह क्षेत्र भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स की सीमा पर स्थित है, जहां दोनों प्लेट्स लगातार एक-दूसरे की ओर खिसक रही हैं। इससे ज़मीन के भीतर तनाव बनता है, जो समय-समय पर भूकंप के रूप में बाहर आता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस टेक्टोनिक टकराव के चलते तिब्बत में बड़े भूकंप आने की संभावना हमेशा बनी रहती है, और उथले भूकंप ज़मीन की सतह पर कहीं ज़्यादा असर डाल सकते हैं।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई