योगी सरकार के 8 वर्ष: प्रदेश के विकास और सुशासन का नया अध्याय

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने 8 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के विकास और कानून-व्यवस्था को एक नई दिशा दी है। इन उपलब्धियों के जश्न के रूप में प्रदेशभर में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया और जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। पराग चौराहा, आशियाना स्थित विधायक कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरोजनी नगर की जनता की हर समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डॉ. राजेश्वर सिंह ने 5 मेधावी छात्रों—आयुष सिंह चौहान, प्रतीका यादव, यशस्वी तिवारी, भव्या डे और कलश शुक्ला—को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शिक्षा तथा तकनीक के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जन संवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने तारा शक्ति केंद्रों, रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों की स्थापना, मेधावियों के लिए लैपटॉप एवं साइकिल वितरण जैसी योजनाओं की जरूरत पर चर्चा की। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि इन सभी आवश्यकताओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने कहा, “सरोजनी नगर को उत्तर प्रदेश का एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हम पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। विकास योजनाओं को गति देने के साथ-साथ, जनता की समस्याओं का समाधान और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।” इस मौके पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सरोजनी नगर में हुए इन कार्यक्रमों को लेकर जनता में उत्साह का माहौल रहा और सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोग संतुष्ट नजर आए।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई