काकोरी डबल मर्डर: पीड़ित परिवारों से मिले विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, न्याय और सहायता का दिया भरोसा

लखनऊ. काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम पान खेड़ा में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक रोहित राजपूत और मनोज राजपूत के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक ने कहा कि इस घटना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आहत हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों की सहायता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। डॉ. सिंह ने कहा कि दोनों परिवारों के बच्चों की शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा, “सरोजनीनगर मेरा परिवार है और मैं हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।” इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, शिव बक्श सिंह, ग्राम प्रधान रामनरेश राजपूत, शक्ति केंद्र संयोजक राजू राजपूत, पार्षद लवकुश रावत, मंडल मंत्री धर्मवीर यादव, राजकुमार लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाठक, मंडल उपाध्यक्ष श्याम मनोहर लोधी, जगन्नाथ लोधी, फूलन देवी, राजेश सिंह और शंकरी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ने साफ संदेश दिया कि सरोजनीनगर में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई