नागपुर में दोपहर 1 से 4 बजे तक 33 चौराहों पर सिग्नल होंगे रेड ब्लिंकर मोड पर, ट्रैफिक पुलिस का फैसला

DESK NEWS. नागपुर शहर की ट्रैफिक पुलिस ने गर्मी के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है। शहर में इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है, जिससे हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 33 प्रमुख चौराहों पर दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल्स को रेड ब्लिंकर मोड (थांबो, देखो और आगे बढ़ो) पर रखने का निर्णय लिया है। इन चौराहों पर इस समय के दौरान ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम रहता है। ऐसे में फालतू रूप से वाहनों को रोकने से न सिर्फ समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि भीषण गर्मी में वाहन चालकों को राहत भी मिलेगी। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रेड ब्लिंकर मोड में इन चौराहों से गुजरते समय अधिकतम गति सीमा 20 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे इस नियम का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करें ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रेड ब्लिंकर मोड पर रखे जाने वाले 33 चौराहों की सूची इस प्रकार है:

1. लेडीज क्लब चौक 2. जी.पी.ओ चौक 3. श्रीमोहिनी कॉम्पलेक्स चौक 4. पुलिस तलाव टी पॉइंट 5. वीसीए चौक 6. मोहम्मद रफी चौक 7. कन्नमवार चौक 8. हिस्लॉप कॉलेज चौक 9. राजा रानी चौक 10. धरमपेठ वाय पॉइंट 11. अजीत बेकरी चौक 12. विवेकानंदनगर (हिंदुस्थान कॉलोनी) चौक 13. अहिंसा चौक 14. आग्याराम देवी चौक 15. टेलीफोन एक्सचेंज चौक 16. आंबेडकर चौक 17. कमाल चौक 18. डीपी रोड टी पॉइंट 19. टीबी वॉर्ड चौक 20. पुरुषोत्तम बाजार चौक 21. निरी टी पॉइंट 22. माता कचेरी चौक 23. जायताला बाजार चौक 24. खामला चौक 25. भेंडे लेआउट चौक 26. देवनगर चौक 27. आवरी चौक 28. गुरुदेव नगर चौक 29. सक्करदरा चौक 30. संघर्ष नगर चौक 31. कडबी चौक 32. 10 नंबर पुलिया 33. इंदोरा चौक

नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई