मुख्यमंत्री चषक अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता 28 फरवरी से

नागपुर. नागपुर महानगरपालिका और लक्षवेध फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री कप अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक स्व. रतन टाटा परिसर, लक्षवेध मैदान, नरेंद्र नगर, नागपुर में आयोजित की जाएगी। शुक्रवार 28 फरवरी की शाम 6 बजे इस भव्य प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के करकमलों द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर राज्य के राजस्व मंत्री एवं नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, वित्त मंत्री एडवोकेट आशिष जयस्वाल, विधायक अभिजीत वंजारी, सुधाकर अडबाले, डॉ. परिणय फुके, कृपाल तुमाने, डॉ. नितिन राऊत, कृष्णा खोपड़े, प्रवीण दटके, मोहन मते, विकास ठाकरे, तथा नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल और अजय चारठाणकर समेत कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के लिए अखिल भारतीय कबड्डी फेडरेशन की मंजूरी प्राप्त है और इसका आयोजन नागपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था आमदार निवास में की गई है, जहां 160 कमरों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशन से लाने-ले जाने के लिए विशेष परिवहन सुविधा दी जाएगी। 28 फरवरी को प्रतियोगिता स्थल पर भव्य रैली निकाली जाएगी, जिसमें नगर निगम के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, मूकबधिर विद्यालय के लेझीम पथक और मंगलदीप बैंड भाग लेंगे। प्रतियोगिता स्थल पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक और फिजियोथेरेपिस्ट विशेषज्ञ, तथा मेयो अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ एवं एम्बुलेंस सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी कबड्डी प्रेमियों को देश के नामी खिलाड़ियों का शानदार खेल देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता में ए मुंबा के सुरेश सिंह, यूपी योद्धा के गौरव कुमार, हरेश कुमार, भानु तोमर, पुणेरी पलटन के विशाल चौधरी, हरियाणा स्टीलर्स के विनय तेवतिया, जयपुर पिंक पैंथर्स के साहुल कुमार, खेलो इंडिया के संदेश देशमुख, तथा महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सपना खाटिया, प्रांजल, सपना और अपेक्षा टकले जैसे दिग्गज खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें

➤ पुरुष वर्ग की टीमें:
सेंट्रल रेलवे मुंबई, टीएमसी ठाणे, रुपाली ज्वेलर्स मुंबई, हिंदुजा हॉस्पिटल मुंबई, बीएमटीसी बेंगलुरु, युवा पलटन पुणे, साई गुजरात, स्टार अकैडमी जबलपुर, वेस्ट बंगाल स्टेट, हरियाणा स्टेट, आंध्र प्रदेश स्टेट, युवा एकता लखीटी यूपी, कर्नाटक स्टेट, झारखंड स्टेट, छत्तीसगढ़ स्टेट, बारामती स्पोर्ट्स, एनडी स्पोर्ट्स दिल्ली, जय हिंद वरोरा, राजपूत स्पोर्ट्स जानेफळ।

➤ महिला वर्ग की टीमें:
सेंट्रल रेलवे, वेस्टर्न रेलवे, साई गुजरात, दिल्ली अकैडमी, छत्तीसगढ़ स्टेट, वेस्ट बंगाल स्टेट, तमिलनाडु स्टेट, टीएमसी ठाणे, बारामती स्पोर्ट्स, पेंढरा रोड छत्तीसगढ़, युवा कल्याण छिंदवाड़ा, सांगली स्पोर्ट्स, जैन क्लब वरोरा, रेंज पुलिस नागपुर, नागपुर जिला, स्टार अकैडमी जबलपुर।

नागपुर के दर्शकों के लिए सुनहरा अवसर

यह प्रतियोगिता नागपुरवासियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे देश के शीर्ष कबड्डी खिलाड़ियों के रोमांचक मुकाबले देख सकेंगे। मुख्यमंत्री कप अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता न केवल खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य भी करेगी।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई