महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर मुद्देमाल वितरण कार्यकरण का हुआ समापन

नागपुर. शहर पुलिस आयुक्तालय ने 6 जनवरी 2025 को पुलिस स्थापना सप्ताह के अंतर्गत “मुद्देमाल वितरण समारोह” का आयोजन किया। पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न पुलिस थानों द्वारा जब्त किए गए कुल 3 करोड़ रुपये मूल्य के 80 मामलों के सामान उनके मूल मालिकों को लौटाए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अभिजीत पाटील ने किया, जिन्होंने पुलिस और जनता के बीच सकारात्मक संबंधों के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर सायबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके अलावा, परिमंडल 4 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक परिवार संकल्पना की शुरुआत की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने 89 वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किए। पुलिस उप आयुक्त श्रीमती रश्मिता राव के निर्देशानुसार, इस पहल का मासिक समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।गुन्हे शाखा की घरफोडी विरोधी पथक ने हाल ही में 6 चोरी के मामलों का खुलासा किया है। मुख्य आरोपी सचिन प्रेमसिंग गौहर को गिरफ्तार कर उसके पास से 12,18,200 रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया। यह आरोपी अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जरीपटका थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। नंदनवन और शांतीनगर थाना क्षेत्रों से तीन व्यक्तियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने उनकी खोज के प्रयास तेज कर दिए हैं और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई