नागपुर. मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नागपुर शहर जिला कांग्रेस पर्यावरण विभाग ने एक विशेष जनजागरूकता मुहिम चलाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक श्री विकासभाऊ ठाकरे के मार्गदर्शन में, पर्यावरण विभाग के शहर अध्यक्ष मनीष चांदेकर और पूर्व नगरसेवक मनोज गावंडे ने दुपहिया वाहन चालकों को गला सुरक्षा बेल्ट (नेक सेफ्टी बेल्ट) वितरित किए। इस मुहिम का उद्देश्य नायलॉन मांजे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। नायलॉन मांजे के कारण हर साल कई पशु-पक्षी और इंसान गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व इसका दुरुपयोग करते हैं। इसे रोकने और जनहानि से बचाव के लिए इस जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शताब्दी चौक, त्रिशरण चौक और मेडिकल क्षेत्र के आसपास के प्रमुख स्थानों पर गला सुरक्षा बेल्ट बांटने की मुहिम चलाई गई। इसके साथ ही नागरिकों को तिल संक्रांति की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में ट्रैफिक विभाग के इंचार्ज रितेश अहिरे और उनकी टीम ने भी सक्रिय सहयोग किया। अभियान के दौरान मनोज गावंडे, मनीष चांदेकर, रमेश ठाकरे, संजय धोटे, ज्ञानेश्वर ठाकरे, छन्ना वाघमारे, विकास बोंडाले, सुभाष पेंढारकर, कुणाल हिवसे, संजय गभने, सचिन मडके, धर्मदास पाली, सुनील सुटे, राजू कांबले, विलास राऊत, आशुतोष फूलकर, शेखर गेडाम, दीपक डांगे, सुशील वाहाने, प्रशांत टेम्भुर्ने, रोशन तितरमारे, विक्की वर्मा और छोटू शाहू जैसे प्रमुख लोग उपस्थित थे। पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष मनीष चांदेकर ने कहा कि यह मुहिम केवल एक दिन तक सीमित नहीं है। नायलॉन मांजे से बचाव के लिए यह अभियान पूरे सप्ताह शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया जाएगा। उन्होंने सभी से इस जनहित अभियान में सहयोग करने की अपील की।











