भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट

दिल्ली. दिल्ली में धूल भरी आंधी आने के एक दिन बाद शुक्रवार (16 मई) को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई. नरेला, बवाना, बुराड़ी, रोहिणी, करावल नगर, दिल्ली विश्वविद्यालय, मुंडका, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, बुद्ध जयंती पार्क, आईटीओ, जाफरपुर, नजफगढ़, दिल्ली छावनी, सफदरजंग, लोधी रोड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, बिजली चमकने और 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश की खबर है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की. अन्य स्थानों पर दर्ज की गई वर्षा में आया नगर में 7.2 मिलीमीटर, रिज में तीन मिलीमीटर, पूसा में 2.5 मिलीमीटर और पीतमपुरा में दो मिलीमीटर वर्षा शामिल है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था. न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था. आया नगर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, पालम में 43.3 डिग्री सेल्सियस और रिज में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने शनिवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राष्ट्रीय राजधानी में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 मई तक तेज हवाएं चलेंगे और दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे. 22 मई को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई