बुराड़ी में यमुना किनारे लगा मरी मछलियों का ढेर… प्रदूषण से बेहाल हो गए स्थानीय लोग

दिल्ली. दिल्ली के बुराड़ी इलाके में यमुना नदी का प्रदूषण स्तर एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है. यमुना नदी के किनारे हजारों मरी मछलियां मिलने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं. बुराड़ी के प्रहलाद एनक्लेव में किसानों ने यमुना किनारे मरी मछलियों का ढेर देखा, जिससे नदी के पास रहने वाले लोग दुर्गंध से बेहाल हो गए.
किसानों का कहना है कि हरियाणा से केमिकल मिला पानी यमुना में छोड़ा गया है, जिसके कारण मछलियों की मौत हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार 8 नंबर नहर के जरिए यमुना में गंदा और केमिकल युक्त पानी आता है. यह पहली बार नहीं है जब यमुना में ऐसा जहरीला पानी छोड़ा गया हो. हर बार इसी तरह का पानी नदी में आता है, जिससे यमुना का जल धीरे-धीरे जहरीला होता जा रहा है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में भी यमुना में तय मानक से अधिक मल और प्रदूषण पाए जाने की पुष्टि हुई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक गंभीर समस्या है और इसका समाधान तुरंत किया जाना चाहिए. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब भी नहर से गंदा या केमिकल मिला पानी सोनीपत से छोड़ा जाता है तो यमुना में मछलियों की मौत हो जाती है. इसके साथ ही पानी से दुर्गंध भी फैलने लगती है. लोगों का कहना है कि इस पानी का उपयोग तो हाथ धोने के लिए भी नहीं किया जा सकता. अब तक इस मामले में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. स्थानीय लोग सरकार से इस गंभीर समस्या का समाधान निकालने की अपील कर रहे हैं.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि 1978 से पहले यमुना का पानी पीने योग्य था और यह सभी के लिए जल का मुख्य स्रोत था, लेकिन समय के साथ यमुना नदी का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है. बढ़ते प्रदूषण के कारण नदी का पानी अब जहरीला हो गया है, जिससे मछलियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई