पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मेल कर दी गई धमकी

नागपुर: उपराजधानी नागपुर के सेमिनरी हिल स्तिथ सीजीओ काम्प्लेक्स में मौजूद पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (Petroleum and Explosives Safety Organisation) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल भेजकर यह धमकी दी है। धमकी मिलने की जानकारी सामने आते ही नागपुर पुलिस में हड़कंप मच गया है। जाँच करने पर पुलिस को कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आया है कि, धमकी किसने दी है।
नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में स्थित सीजीओ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को कुछ समय के लिए शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह धमकी पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) को ईमेल के जरिए प्राप्त हुई थी। मेल में लिखा था कि दोपहर 2:30 बजे तक सीजीओ परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। यह मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। गिट्टीखदान पुलिस, बम शोधन और नाशक पथक ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को घेर लिया और सघन जांच शुरू कर दी।
सीजीओ बिल्डिंग में पीईएसओ के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं। धमकी की सूचना मिलते ही पांचवीं मंजिल, जहां पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन का कार्यालय है, को विशेष रूप से सुरक्षा घेरे में लिया गया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए बिल्डिंग में कामकाज रुका और कर्मचारियों में भय और चिंता का माहौल बन गया। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने पूरी इमारत की गहन जांच की। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे पुलिस और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी हैं, और फिलहाल बिल्डिंग पूरी तरह सुरक्षित है। स्थिति अब सामान्य है। पुलिस ने धमकीभरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को अलर्ट कर दिया है। संबंधित ईमेल की ट्रेसिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जाएगा। धमकी के चलते सीजीओ बिल्डिंग में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस और बम निरोधक दस्ते की मुस्तैदी से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल बिल्डिंग सुरक्षित है और सभी कार्यालयों में कामकाज सामान्य रूप से जारी है। सेमिनरी हिल स्थित सीजीओ काम्प्लेक्स में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालय है। केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग, सीबीआई, रीजनल पोस्ट ऑफिस,सेंट्रल वाटर कमीशन सहित विभिन्न केंद्रीय विभाग यहाँ से काम करते है। जिसमें रोजाना सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। केंद्रीय कार्यालय को उड़ाने की धमकी को देखते हुए पुलिस लागातर जाँच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई