‘नारी शक्ति विजय संकल्प यात्रा’: महायुति को समर्थन देने के लिए महिलाओं की पहल

नागपुर. महाराष्ट्र में महायुति सरकार को समर्थन देने के लिए महिलाओं ने एकजुट होकर ‘नारी शक्ति विजय संकल्प यात्रा’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह रैली 16 से 18 नवंबर तक आयोजित होगी, जिसमें नागपुर की 61 विधानसभा क्षेत्रों की महिलाएं भाग लेंगी। अनुमान है कि इस यात्रा में 5000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। महिला मोर्चा की पदाधिकारी अर्चना डेहनकर (महामंत्री, ओबीसी मोर्चा, महाराष्ट्र), प्रगति पाटिल (महिला अध्यक्ष, नागपुर), मनीषा काशीकर और वर्षा चौधरी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य महायुति सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सरकार को समर्थन देना है। यात्रा का शुभारंभ नागपुर के आज्ञाराम देवी चौक से होगा और इसका समापन बांग्लादेश इलाके में किया जाएगा। इस रैली के माध्यम से महिलाएं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में चल रही महायुति सरकार के साथ अपना समर्थन प्रकट करेंगी। अर्चना डेहनकर ने कहा, “महायुति सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक प्रभावशाली योजनाएं चलाई हैं, जो उनके जीवन को सशक्त और आसान बना रही हैं। यह यात्रा मातृशक्ति की ओर से सरकार के प्रति कृतज्ञता और समर्थन का प्रतीक है।” इस ऐतिहासिक यात्रा में महिलाओं की भागीदारी यह दिखाएगी कि राज्य की महिलाएं सरकार की योजनाओं से कितनी लाभान्वित हुई हैं और उनके प्रति कितना विश्वास रखती हैं।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई