नागपुर विभाग में ग्रामीण आवास योजना का लक्ष्य तेजी से पूरा करें – ग्राम विकास एवं पंचायत राज मंत्री जयकुमार गोरे

नागपुर. नागपुर विभाग के सभी जिलों में भूमिहीन लाभार्थियों को जमीन उपलब्ध कराई जाए। इस कार्य में आने वाली तकनीकी अड़चनों को सरकार के समक्ष रखकर उनका समाधान करें, योजना बनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजनाओं का लक्ष्य तेजी से पूरा करें। ये निर्देश ग्राम विकास एवं पंचायत राज मंत्री जयकुमार गोरे ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा ग्रामीण विकास विभाग को दिए गए 100 दिनों के लक्ष्य को बिना किसी समझौते के पूरा किया जाए। विभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में मंत्री जयकुमार गोरे की अध्यक्षता में नागपुर विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्राम विकास एवं पंचायत राज विभाग के प्रधान सचिव एकनाथ डवले, प्रभारी विभागीय आयुक्त डॉ. माधवी खोडे-चवरे, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, वर्धा और गढ़चिरोली जिलों के जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।मंत्री गोरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण – चरण 1 और 2), रमाई आवास योजना, शबरी आवास योजना और मोदी आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के तहत स्वीकृत मजदूरी लाभार्थियों को समय पर देने के निर्देश दिए। साथ ही, भूमिहीन लाभार्थियों को विभिन्न माध्यमों से जमीन उपलब्ध कराने और उन्हें समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए नियोजनबद्ध कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूहों (बचत गट) के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने और उन्हें “लखपति दीदी” बनाने की राज्य सरकार की योजना को सफलतापूर्वक लागू करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, जिला परिषद की शालाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और स्कूल परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने पर भी बल दिया। मंत्री जयकुमार गोरे ने बताया कि राज्य में “उमेद मॉल” स्थापित करने की योजना बनाई गई है। अगले एक वर्ष में 15 मॉल स्थापित किए जाएंगे और आगामी दो वर्षों में सभी जिलों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों को 100 दिनों का लक्ष्य दिया गया है, जिसे ग्राम विकास एवं पंचायत राज विभाग को बिना किसी समझौते के पूरा करना होगा। इस अवधि में अधिकतम लंबित मामलों का समाधान करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान, विभागीय योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, नागपुर, वर्धा और गढ़चिरोली जिला परिषदों ने अपने-अपने जिले के विकास कार्यों का सादरीकरण (प्रस्तुतीकरण) किया। साथ ही, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति का भी आकलन किया गया। बैठक से पूर्व, नागपुर जिले के रामटेक तालुका में भूमिहीन लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए उपलब्ध कराए गए वनाधिकार पट्टों का प्रतीकात्मक वितरण किया गया। मंत्री जयकुमार गोरे ने 10 लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मासोदकर ने किया, जबकि विकास उपायुक्त कमलकिशोर फुटाणे ने आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई