नागपुर में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) का तीव्र आंदोलन, अग्निशमन दल में भर्ती की उठाई मांग

नागपुर. महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग में लंबे समय से लंबित फायरमैन भर्ती को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नागपुर शहर इकाई ने आज एक तीव्र आंदोलन किया। पार्टी के शहर प्रमुख नितीन तिवारी के नेतृत्व में, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने प्रशासनिक अधिकारी अभिजीत चौधरी का घेराव किया और भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की। तिवारी ने बताया कि पिछले 2.5 वर्षों से नागपुर अग्निशमन विभाग में फायरमैन की भर्ती अटकी हुई है। इससे शहर में आग लगने की घटनाओं से निपटने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में पिंपरी-चिंचवड़ में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका में हुई भीषण आगजनी की घटना का जिक्र करते हुए सही अग्नि सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया था। लेकिन उनका अपना शहर नागपुर ही फायरमैन की भारी कमी से जूझ रहा है। तिवारी ने बताया कि नागपुर में 20 अग्निशमन केंद्र होने चाहिए, लेकिन अभी सिर्फ 11 ही हैं। नियमों के अनुसार, हर 2 लाख की आबादी पर 1 फायर स्टेशन होना चाहिए। इसके अलावा, प्रत्येक स्टेशन पर 60 फायरमैन (तीन शिफ्ट में 20-20) होने चाहिए, लेकिन फिलहाल केवल 127 स्थायी फायरमैन कार्यरत हैं। इस वजह से शहरवासियों की जान को बड़ा खतरा है, खासकर गर्मियों में, जब आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। तिवारी ने कहा कि 2023 से फायरमैन की 352 पदों पर भर्ती रुकी हुई है। इस भर्ती के लिए करीब 7,000 युवा आवेदन कर चुके थे, लेकिन भर्ती में देरी के कारण उनकी उम्रसीमा पार होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे वे बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने प्रशासक अभिजीत चौधरी से तत्काल राज्य सरकार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने का अनुरोध किया, अन्यथा शिवसेना आंदोलन को और तेज करेगी। इस आंदोलन में युवा सेना जिला प्रमुख प्रीतम कापसे, युवा सेना शहर प्रमुख आशिष हडगे, युवा सेना जिला सचिव अब्बास भैय्या, युवा सेना विभागीय सचिव अपूर्वा पित्तलवार, और मुन्ना तिवारी, राम कुकडे, अंगद हिरौंदे, सुनील बैनर्जी, अल्पेश पाटील, सुरेंद्र आंबिलकर, ललित बावनकर, तौसीफ शेख, शिवशंकर मिश्रा, भूपेंद्र काठाने, समेत सैकड़ों युवा और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो शिवसेना बड़ा जनांदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई