नमो भारत कॉरिडोर का फाइनल ट्रैक तैयार, कब से यात्री 82 KM लंबे कॉरिडोर का उठा पाएंगे लाभ?

दिल्ली. दिल्ली गाजियाबाद मेरठ नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के अंतिम खंड पर अंतिम चरण का काम तेजी से चल रहा है. अंतिम खंड पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू करने से पहले तैयारियों का अधिकारियों ने जायजा लिया. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने शताब्दी नगर से मोदीपुरम तक के 17 किलोमीटर खंड की ट्रॉली से यात्रा कर परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता का आकलन किया. शताब्दी नगर से मोदीपुरम तक निरीक्षण कार्य के दौरान एनसीआरटीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और निदेशक भी शामिल थे. निरीक्षण का उद्देश्य कॉरिडोर की ऑपरेशनल तैयारी, सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों की समीक्षा करना था. इस खंड में स्थित बेगमपुल और मोदीपुरम नामक दो महत्वपूर्ण स्टेशन अपने फिनिशिंग चरण में हैं. दोनों स्टेशन पर कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

 यात्री नमो भारत और मेट्रो सेवा का एक साथ उठा पाएंगे लाभ

मेरठ का बेगमपुल स्टेशन शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में स्थित है. यह स्टेशन 246 मीटर लंबा, 24.5 मीटर चौड़ा और 22 मीटर गहरा है. यह स्टेशन न केवल नमो भारत सेवाओं का हिस्सा होगा, बल्कि मेरठ मेट्रो से भी जुड़ा होगा, जिससे यात्रियों को एक साथ दोनों सेवाओं का लाभ मिल सकेगा. इंटरचेंज प्रक्रिया और यात्री आवाजाही को सहज बनाने के लिए साइनेज, कनेक्टिविटी और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मोदीपुरम स्टेशन, जो इस कॉरिडोर का अंतिम स्टेशन है, पर भी काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. यहाँ फुट ओवर ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जो यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित पारगमन की सुविधा देगा. इन स्टेशनों को प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को नमो भारत, मेट्रो, ऑटो, टैक्सी और बस सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिल सके.

गति और गुणवत्ता पर विशेष जोर

प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने निरीक्षण के दौरान काम की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने श्रमिकों और इंजीनियरों का मनोबल बढ़ाते हुए सुरक्षा और समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही.

82 किलोमीटर कॉरिडोर को खोलने की तैयारी

दिल्ली गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर फिलहाल 55 किलोमीटर का खंड चालू है. इसमें 11 स्टेशन शामिल हैं. 82 किलोमीटर लंबे पूरे कॉरिडोर को जल्द ही जनता के लिए खोलने की तैयारी जोरों पर है. इससे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों को एक तेज़, सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई