दिल्ली में 104 केस, देश के 16 राज्यों में फैला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, आंकड़ा पहुंचा 1 हजार पार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में दस्तक दे चुका है, जिस पर स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर राज्य सरकारों तक की नजर बनी हुई है. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़े के अनुसार कोरोना से संक्रमित सक्रिय मामले 1009 पहुंच गए हैं. जिसमें से 752 मामलों की पुष्टि हाल ही में हुई है. बीते दो हफ्तों से यह आंकड़ा 257 बताया गया था, लेकिन सोमवार को आए ताजा आंकड़े में केस बढ़ गए हैं. इसके साथ ही साथ 7 मौतों की पुष्टि भी स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से की गई है, जिसमे महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की जानकारी है, हालांकि इन मौतों की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.
कोविड-19 के ताजा मामलों की अगर बात करें तो इस वक्त सबसे ज्यादा जिस राज्य में कोरोना के मामले हैं वह है केरला. केरल में सबसे अधिक 430 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, महाराष्ट्र सक्रिय मामले 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69 , कर्नाटक में 47 मामले हैं. उत्तर प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, पश्चिम बंगाल में 12, पांडिचेरी में 9, हरियाणा में 9, आंध्र प्रदेश में 4, मध्य प्रदेश में 2, छत्तीसगढ़ में 1, गोवा में 1, तेलंगाना में 1 सक्रिय मामला है. भारत में कुल मामले 1009 है. कुछ राज्यों जैसे अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि में फिलहाल कोई सक्रिय मामला दर्ज नहीं है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों से कुछ दिन पहले मिली जानकारी के मुताबिक हाल में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आपातकालीन चिकित्सा राहत (EMR) प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के विशेषज्ञों की एक समीक्षा बैठक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमे इस पर चर्चा हुई.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. दिल्ली में अब कोरोना के सक्रिय मामले 104 हो गए है. हाल में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने एक वीडियो जारी कर के लोगो से पैनिक न करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था की, मुझे नहीं लगता की किसी को भी पैनिक होने की जरूरत है… हमारे सभी हॉस्पिटल्स हर स्थिति के लिए तैयार हैं. अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर हर एक चीज की पूरी व्यवस्था है अगर कोई भी स्थिति आयी तो हम पूरी तरह से तैयार है. इसके साथ ही कोरोना को लेकर दिल्ली में एडवाइस भी जारी की गई है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई