Desk News. महाराष्ट्र राज्य जल संपत्ति नियमन प्राधिकरण के सदस्य पद पर डॉ. प्रभात जैन की नियुक्ति पर माननीय उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीसीएम के प्रधान सचिव श्रीकर परदेसी, जल संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कपूर, सचिव डॉ. संजय बेलसरे, संयुक्त सचिव नारवेकर, उपसचिव जया पोद्दार प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. संजय चहांदे, सदस्य डॉ. साधना महाशब्दे एवं श्वेताली ठाकरे, सचिव धरने उपस्थित थे। शपथ के पश्चात डीसीएम ने डॉक्टर जैन का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। डॉ. जैन केंद्रीय भूजल बोर्ड नागपुर के पूर्व क्षेत्रीय निर्देशक हैं और उनके पास महाराष्ट्र राज्य में भूजल संबंधित कार्य करने का 36 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है।
शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना
नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…










