क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 186वीं बैठक सम्पन्न

Desk News. मध्‍य रेल, मुख्‍यालय, मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दिनांक 18 सप्टेंबर को महाप्रबंधक धर्म वीर मीना की अध्‍यक्षता में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 186वीं बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मध्‍य रेल के सभी प्रधान विभागाध्‍यक्षों, मंडल रेल प्रबंधक पुणे, सभी मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधकों, मुख्‍य कारखाना प्रबंधकों आदि ने भाग लिया। बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करने से पूर्व महाप्रबंधक जी द्वारा मुख्‍यालय राजभाषा विभाग द्वारा प्रत्‍येक तिमाही में प्रकाशित की जाने वाली ई-पत्रिका ‘रेल-सुरभि’ के अंक-38 का डिजिटल विमोचन किया गया । बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए उप महाप्रबंधक (राजभाषा) डॉ. रोशनी खुबचंदानी ने सभी सदस्‍यों का स्‍वागत किया और बैठक की रूपरेखा संक्षेप में प्रस्‍तुत की। बैठक के अध्यक्ष श्री धर्म वीर मीना, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने सभी सदस्‍यों से जनसंपर्क से जुड़ी मदों पर विभागीय निरीक्षणों के दौरान विशेष ध्‍यान देने तथा वेबसाइट पर सभी जानकारियां अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में अपलोड करने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान मुख्‍य बिजली इंजीनियर तथा मुख्‍य राजभाषा अधिकारी नरेश पाल सिंह ने कहा कि इस बैठक के माध्‍यम से पिछली तिमाही में अलग-अलग कार्यालयों में हुई राजभाषा की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए हम सब एकत्रित होते हैं। उन्‍होंने सभी सदस्‍यों से हिंदी कार्यशालाओं में प्रशिक्षित कर्मचारियों से प्रतिदिन थोड़ा-बहुत कार्य हिंदी में करवाने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित करने का आग्रह किया। बैठक की कार्यवाही के अगले चरण में उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने बैठक की कार्यसूची की विभिन्‍न मुद्दों पर सभी सदस्‍यों के साथ विस्‍तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान महाप्रबंधक जी की अनुमति से मध्‍य रेल पर राजभाषा की उत्‍तरोत्‍तर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के अंत में वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी (मुख्‍यालय) दीपा मंद्यान ने सभी सदस्‍यों के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया । इस अवसर पर प्रभाज रंजन, अपर महाप्रबंधक, मध्य रेल, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई