कोरोना से लड़ रहे महाराष्ट्र के लिए अच्छी खबर, धारावी में नए केस मिलने हुए कम

मुंबई. महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (CoronaVirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से चल रही इस जंग में अब महराष्ट्र के लिए एक राहत की भी खबर आई है. एशिया (Asia) की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में COVID-19 के नए मामलों में भारती गिरावट दर्ज की गई है. बताया जाता है कि पिछले 24 घंटे में यहां पर केवल 6 मामले सामने आए हैं. जबकि गुरुवार को यहां पर 25 नए मामले दर्ज किए गए थे. 2.1 वर्ग किमी के कुल क्षेत्रफल में फैले धारावी में लगभग 8 लाख लोग रहते हैं.  यहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने की खबर ने ही सरकार और प्रशासन के होश उड़ा दिए थे. बताया जाता है कि शुक्रवार को धारावी में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई. इस पूरे इलाके में अब तक 220 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जबकि 14 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जाता है कि सरकार और बृहन मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकारियों ने धारावी के लिए अगल रणनीति बनाई थी, जिसके बाद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को रोकने में मदद मिल रही है. बृहन मुंबई महानगरपालिका ने धारावी में कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने और वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए डोर-टू-डोर डिलीवरी के साथ कई उपाय अपनाए हैं. अधिकारियों ने बताया कि पूरे धारावी में हर ​घर में दवाइयां दी जा रही हैं. इसके साथ यहां पर मेडिकल जांच कैंप भी लगाया गया है जहां बुखार होने पर भी लोग अपने आपको दिखा सकते हैं. बताया जाता है कि यहां पर अब तक 50 हजार से अधिक लोगों की जांच की गई है.

गौरतलब है ​कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 394 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6,817 तक पहुंच गई है. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दिन में 18 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों का आकंड़ा 301 तक पहुंच गया है. मृतकों में से 11 मुंबई के थे. इलाज के बाद 117 लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई