सैनिकों के नाम दीया जलाकर आभार व्यक्त करें: ईवान नागपुर

Desk News/Nagpur:  भारत माता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के प्रति हर भारतीय को कृतज्ञता रखनी चाहिए। जिनके सर्वोच्च बलिदान की वजह से हम सभी स्वतंत्रता का जीवन जी रहे हैं। साथ ही, हमारे सैनिक दीवाली जैसे पर्व पर भी अपने परिवार से दूर रहकर सीमा पर देश की रक्षा में तत्पर रहते हैं। इन बलिदानी सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सीमा पर अपनी ड्यूटी निभा रहे वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व वायुसेना कल्याण संघ (ईवान), नागपुर की ओर से प्रत्येक नागरिक से अपील की गई है कि दीवाली पर एक दीया सैनिकों के नाम अवश्य जलाएं। अपने आंगन में तिरंगे की रंगोली बनाकर उसके मध्य में एक दीया रखकर नीचे “सैनिकों के नाम” लिखें। इसी क्रम में ईवान संघ की ओर से “एक दीया सैनिकों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 को शाम 7 बजे अमर जवान स्मारक, अजनी चौक, नागपुर में किया गया। इसमें सैनिकों के नाम पर सभी ने एक दीप जलाकर उनकी सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद स्वरमेवा सांस्कृतिक मंडल की ओर से “एक शाम बलिदानियों के नाम” देशभक्ति, हिंदी और मराठी गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा अजनी क्षेत्र संगीतमय हो गया। इस आयोजन को नागरिकों का उत्स्फूर्त समर्थन मिला। कार्यक्रम में शहर के पूर्व सैनिक, अजनी के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर सुनील गावपांडे (से.नि.), ईवान के संस्थापक अध्यक्ष मनोहर भातकुलकर, वर्तमान अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत नांदरुणकर, सचिव श्री अजय गाढवे, एवं ईवान पदाधिकारी सुभाष भुसारी, गुरुदत्त खातखेडे, महेश आंबोकर, विलास अहेर, ओमप्रकाश शिरपूरकर, राजुभाऊ धांडे, हेमंत बांते, रविकांत नारखेडे, अविनाश वानखेडे, पुंडलिक सावंत, श्रीकांत गंगाथडे, विवेक समर्थ, सुधाकर सारवे, प्रमोद माकोडे, प्रशांत नांदरुणकर, सचिन खेडीकर, मिलिंद जोशी, विनोद कडू, खांडेकर, देशपांडे, गुणवंत निहुल, विद्याधर बक्षी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ईवान संघ की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि इस दीवाली पर सैनिकों के लिए एक दीप अवश्य जलाएं।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई