उद्धव की कसम से बेपरवाह है BJP, पकड़ चुकी है शिवसेना की कमजोर नस

बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने मंगलवार को ऐलान किया कि 2019 के लोकसभा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में वो एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ेगी. शिवसेना के इस फरमान से बीजेपी बेपरवाह है. पार्टी के किसी भी नेता ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया.खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जो कि शिवसेना के दम पर सरकार चला रहे हैं, वो भी इससे बेपरवाह दिखे और आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो शिवसेना से इस तरह की बातों के आदी हो गए हैं .

शिवसेना-बीजेपी में 2014 से आई दरार

शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि मैं कसम खाता हूं कि अपने दम पर देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ेंगे. चाहे जीतें या हारें, लेकिन चुनाव अपने दम पर ही लड़ेंगे. बता दें कि पिछले तीन दशक से बीजेपी और शिवसेना मिलकर कांग्रेस का मुकाबला करती आ रही हैं. दोनों कभी हारे तो कभी कांग्रेस-एनसीपी को हराया भी. लेकिन गठबंधन जस का तस बना रहा. बीजेपी के सहयोगी एक-एक कर उससे दूर होते गए, लेकिन शिवसेना पास ही रही. पर महाराष्ट्र के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शिवसेना से अलग होकर चुनाव लड़ा. हालांकि चुनाव के बाद दोनों फिल मिलकर सरकार चला रहे हैं लेकिन दोस्ती में जो दरार पड़ी वो जस की तस है.

शिवसेना 2014 लोकसभा चुनाव के बाद से ही बीजेपी पर लगातार हमले करती आ रही है. इतना ही नहीं बीजेपी सरकार की नीतियों और पीएम नरेंद्र मोदी पर निजी हमले जितने बड़े शिवसेना ने किए उतने तो विपक्षी दल कांग्रेस ने भी नहीं किए. इसके बावजूद दोनों दलों का गठबंधन बरकरार है. अब जब शिवसेना ने मंगलवार को पार्टी की कार्यकारणी में प्रस्ताव पास करके 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की सभी लोकसभा और सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और अकेले दम पर 25 लोकसभा सीटें और 150 विधानसभा सीटें जीतने का दावा किया, तो इस बात को लेकर बीजेपी बेपरवाह दिखी.

बीजेपी के साथ रहना शिवसेना की मजबूरी

दरअसल बीजेपी जानती है कि मौजूदा हालात में बीजेपी के संग रहना शिवसेना की मजबूरी है. शिवसेना अगर अलग होती है तो उससे न सिर्फ केंद्र बल्कि राज्य की सत्ता से भी हाथ धोना पड़ेगा. वैचारिक मतभेदों के चलते कांग्रेस के हाथ का साथ भी शिवसेना को नहीं मिल सकेगा.

मुस्लिम मतदाता बीजेपी और शिवसेना दोनों को एक ही तराजू के पल्ले में रखकर देखते हैं. इसी तरह एनसीपी भी शिवसेना के संग नहीं खड़ी होगी क्योंकि मराठा वोट के लिए दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता है. ऐसे में बीजेपी इस बात से बाखूबी वाकिफ है कि शिवसेना के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. इसीलिए उद्धव की कसम को पार्टी तवज्जो नहीं दे रही.

शिवसेना से ज्यादा बड़ी बीजेपी

चाहे देश हो या महाराष्ट्र, बीजेपी अब पहले वाली बीजेपी नहीं रह गई है. देश की सत्ता के साथ-साथ 18 राज्यों में भी बीजेपी की सरकारें हैं. रही बात महाराष्ट्र की तो बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में शिवसेना से अलग होकर अपनी ताकत नाप चुकी है.

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा122 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं शिवसेना के खाते में 63 सीटें आईं. लोकसभा चुनाव दोनों ने साथ लड़ा था तब राज्य की 48 सीटों में से 23 बीजेपी और 18 सीटें शिवसेना ने जीती थीं. अब बीजेपी इस बात को मानकर चल रही है कि शिवसेना लोकसभा में अलग होती है तो वो विधानसभा चुनाव की तरह सभी सीटों पर लड़ेगी और पहले से ज्यादा सीटें उसे मिलेंगी. शिवसेना को तवज्जो न देने के पीछे बीजेपी की यही वजह मानी जा रही है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई