आदिवासी विकास राज्यस्तरीय स्पर्धा में अटीतटी के मुकाबले

नागपुर. आदिवासी विकास विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय क्रीड़ा संमेलन का आयोजन पुलिस लाईन टाकली स्थित पुलिस मुख्यालय के मैदान पर शुक्रवार, ३ जनवरी से हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के अति रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। शनिवार शाम ६ बजे तक कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और हैंडबॉल जैसे टीम खेलों के कुल ९६ मुकाबलों में से ८० मुकाबले संपन्न हो चुके थे, जबकि १६ मुकाबले अभी शेष थे। इस क्रीड़ा संमेलन में राज्य के विभिन्न विभागों के ३० प्रकल्पों के १४, १७ और १९ वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, रिले सहित लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, थाली फेंक, भाला फेंक, दौड़ जैसी व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। कबड्डी में १४ और १७ वर्ष आयु वर्ग में १६ मुकाबले हुए और १९ वर्ष आयु वर्ग में ८ में से ६ मुकाबले संपन्न हो गए। कबड्डी में १४ वर्ष आयु वर्ग में ठाणे और अमरावती के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में १४ वर्ष आयु वर्ग में नाशिक विभाग के खिलाड़ियों ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल और हैंडबॉल के मुकाबले भी अति रोमांचक रहे। वॉलीबॉल में १४ वर्ष आयु वर्ग में नागपूर विभाग के खिलाड़ियों ने विजय प्राप्त की। वहीं हैंडबॉल में १९ वर्ष आयु वर्ग में ठाणे विभाग के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वैयक्तिक खेलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और आश्रम स्कूलों के आदिवासी विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिला। इस क्रीड़ा संमेल न में नागपूर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल (भापोसे) ने प्रतियोगिता का दौरा किया और आदिवासी खिलाड़ियों की सराहना की। इस मौके पर अपर आयुक्त रविंद्र ठाकरे, उप आयुक्त डिगांबर चव्हाण, उप संचालन दशरथ कुलमेथे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके अलावा, गडचिरोली जिले के हेमलकसा स्थित लोक बिरादरी आश्रम स्कूल के विद्यार्थियों ने मलखंब का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई