Virat ने Anushka को दिया जीत का क्रेडिट

Desk News. मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली और इसी के साथ इतिहास भी रच दिया. वहीं विराट कोहली की टीम की जीत पर अनुष्का शर्मा खुशी से झूमती नजर आई. इधर विराट कोहली ने मैच के बाद अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट भी दिया जो अब वायरल हो रहा है.
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद IPL ट्रॉफी जीती है. वहीं विराट कोहली इस विजयी पल के दौरान भावुक हो गए और उन्होंने इस जीत का क्रेडित अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को देते हुए कहा, “वह 2014 से यहां आ रही हैं और RCB का सपोर्ट कर रही हैं, इसलिए उनके लिए भी यह 11 साल हो गए हैं. वह लगातार वहां रही हैं – खेलों में आना, कठिन मैच देखना, हमें हारते हुए देखनाय आपका लाइफ पार्टनर आपके खेलने के लिए क्या करता है, त्याग, कमिटमेंट, और हर मुश्किल समय में आपका साथ देना. यह कुछ ऐसा है जिसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते.” कोहली, लीग की शुरुआत से ही RCB का चेहरा रहे हैं, अन्होंने आगे अनुष्का जैसे भागीदारों द्वारा पर्दे के पीछे के मौन संघर्षों के बारे में बात की. कोहली ने कहा, “जब आप प्रोफेशनल रूप से खेलते हैं, तभी आप समझ पाते हैं कि पर्दे के पीछे कितनी सारी चीजें होती हैं और वे किससे गुज़रते हैं. अनुष्का ने मुझे मेरे सबसे बुरे समय में देखा है, मेरे साथ सभी उतार-चढ़ावों से गुज़री है. उसने सब कुछ महसूस किया है – दर्द, नज़दीकी चूक. वह बेंगलुरु से गहराई से जुड़ी हुई है. वह भी बैंगलोर की लड़की है, और आरसीबी के साथ उसका रिश्ता मज़बूत है. तो यह उनके लिए भी इनक्रेडिबली स्पेशल है. उसे बहुत गर्व होगा.”
बता दें कि 2017 में शादी करने वाले इस जोड़े ने अक्सर एक-दूसरे के करियर के लिए सपोर्ट और तारीफ की है. अनुष्का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ़ रोमांचक आईपीएल 2025 फ़ाइनल के दौरान स्टैंड में मौजूद थीं. वहीं पंजाब किंग्स को हराते ही विराट कोहली की आँखों से आंसू बहने लगे थे. वे अनुष्का शर्मा को गले लगाकर खूब रोए. जीत की ये खुशी आंसूओं से छलक रही थी. वहीं अनुष्का अपने पति को चियर करती नजर आईं. उन्होंन गर्मजोशी से विराट को गले लगाकर 18 साल बाद आईपीएल में मिली जीत की बधाई दी.

  • Related Posts

    आंखें नम और मुरझाया हुआ चेहरा, फाइनल में हार के बाद प्रीति जिंटा का बुरा हाल!

    Desk News. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद आरसीबी की टीम खुशी से झूम उठी, लेकिन पंजाब…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई