मिड डे मील के पैकेट में सांप मिलने से मच गया हड़कंप

महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक आंगनवाड़ी केंद्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चों के लिए लाए गए मिड डे मील के पैकेट में कथित तौर पर एक मरा हुआ सांप मिला है। आपको बता दें कि राज्य में छह महीने से तीन साल की उम्र के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में मिड डे मील के पैकेट मिलते हैं। इस पैकेट में सांप मिलने की खबर से हर कोई हैरान है।

क्या है पूरा मामला?

दरअरसल, सोमवार को सांगली के पलुस में एक आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने भोजन के पैकेट बांटे। हालांकि,  एक बच्चे के माता-पिता ने दावा किया कि उन्हें मिले पैकेट में एक मरा हुआ छोटा सांप था। आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष आनंदी भोसले ने बताया कि आंगनवाड़ी सेविका ने अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी।

घटना पर क्या बोले अधिकारी

आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष आनंदी भोसले ने बताया है कि एक बच्चे के माता-पिता ने सोमवार को इस कथित घटना की सूचना दी है। हालांकि, इस घटना की पुष्टि के लिए जिले के अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका। बता दें कि बच्चों को मिलने वाले इन पैकेटों में दाल खिचड़ी का मिश्रण होता है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

पैकेट को लैब टेस्ट के लिए ले जाया गया

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद सांगली जिला परिषद के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप यादव और खाद्य सुरक्षा समिति के अन्य अधिकारियों ने संबंधित आंगनवाड़ी का दौरा किया। इसके बाद घटना से संबंधित पैकेट को लैब टेस्ट के लिए ले जाया गया

  • Related Posts

    महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वी के नतीजे घोषित किये

    नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) ने 10वी के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पिछली बार की तरह इस…

    महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल

    Desk News. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (10वीं) रिजल्ट घोषित करने की डेट जारी कर दी है. एसएससी परीक्षा 2025 का…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई