Pune Accident : पुणे पोर्श हादसे पर फडणवीस हुए सख्त

 पुणे पोर्श हिट एंड रन मामले में राज्य का माहौल गरमा गया है. विपक्ष ने इस मामले पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा की कड़ी आलोचना की. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं, उन्होंने इस आलोचना का जवाब पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिया है. उन्होंने अब तक की जांच के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

उन्होंने कहा, ‘घटना से लोग गुस्से में और परेशान थे. इसी के चलते मैं पुलिस कमिश्नर से घटना की पूरी जानकारी लेने आया हूं. मैंने मामले का विस्तार से अध्ययन किया है’. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘इस मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई की और धारा 304 लगाई. यह लड़का 17 साल 8 महीने का है. इसलिए, बाल अधिकार बोर्ड उसके खिलाफ बालिग के तौर पर कार्रवाई करेगा. बाल अधिकार बोर्ड के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई भी की जा रही है. शराब देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. बच्चे के पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.’

पुणे में हिट एंड रन की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना के कारण पुणे में भारी जनाक्रोश हुआ है. जब नाबालिग आरोपी को बाल अधिकार के सामने पेश किया गया, तो बोर्ड ने बेहद विनम्र रवैया अपनाया. उन्होंने आरोपी नाबालिग को 15 दिनों के लिए सामुदायिक सेवा करने को कहा. निर्भया कांड के बाद किशोर न्याय प्रणाली में बदलाव किया गया था.

IT प्रोफेशनल थे मृतक
कुछ दोस्त पार्टी करने के बाद रविवार तड़के करीब सवा तीन बजे मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी तेज गति से आ रही पोर्शे कार ने कल्याणी नगर चौराहे पर उनमें से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हो गयी. दोनों की उम्र 24 वर्ष थी. वे आईटी प्रोफेशनल थे और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे.

पुणे में बड़ा हादसा, उजनी डैम में नाव पलटने से 6 लोग लापता

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई