FIR में स्वाति मालीवाल का केजरीवाल के PA पर आरोप

NEW DELHI  : आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपों पर CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव पर FIR दर्ज की गई है। इस FIR के मुताबिक जब स्वाति, केजरीवाल से मिलने पहुंचीं तो उनकी जगह PA बिभव आए। उन्होंने बदसलूकी की, गालियां दीं और मारपीट की।

FIR में यह भी लिखा है कि बिभव ने उनके सीने और पेट पर लात मारी, उनका सिर टेबल पर पटक दिया। स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है।इससे पहले गुरुवार रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस AAP सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर AIIMS पहुंची थी। जहां उनका मेडिकल करवाया गया।

बिभव कुमार पर गंभीर आरोप

सूत्रों की मानें तो स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर जो गंभीर आरोप लगाए हैं, उस लिहाज से अब सीएम आवास का सीसीटीवी फुटेज काफी अहम सबूत होगा. सीएम आवास में कितने सीसीटीवी लगे हैं और कितने कैमरों ने इस घटना को कैद किया, उन सभी का डेटा लिया जाएगा | सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस सीएम आवास में घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज कभी भी हासिल कर सकती है. स्वाति मालीवाल ने अपने बयान में जो कुछ दिल्ली पुलिस को बताया है, उन बयानों की सत्यता जानने के लिए दिल्ली पुलिस सीएम आवास के सीसीटीवी फुटेज को हासिल करेगी. इसके लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम कल सीएम आवास का दौरा भी की थी. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुवार रात को बिभव कुमार के घर की तलाशी ली थी, जहां बिभव नहीं मिले. हालांकि, घर पर उनकी पत्नी मौजूद रहीं.

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई