तमिल चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना

एक तमिल समाचार टेलीविजन चैनल के लिए काम करने वाले पत्रकारों सहित कम से कम 25 व्यक्ति यहां मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी.

अधिकारी ने कहा, ’90 से अधिक नमूने जांच के लिए लिये गए थे जिसमें से कम से कम 25 व्यक्ति संक्रमित पाये गए.’ यह घटनाक्रम शहर में एक टेलीविजन चैनल के लिए काम करने वाले एक पत्रकार सहित दो पत्रकारों के संक्रमित पाये जाने के बाद हुआ है.

ऐसा बताया जा रहा है कि इसकी वजह से चैनल को अपना एक लाइव प्रोग्राम भी सस्पेंड करना पड़ा. 25 कर्मचारियों का टेस्‍ट पॉजिटिव आने के बाद से अन्‍य लोगों को भी क्‍वारंटाइन किया गया है.

अस्‍पताल में भर्ती कराने के निर्देशअधिकारी ने एक सवाल पर कहा कि टेलीविजन चैनल से जुड़े लोगों की जांच रिपोर्ट एकत्रित की जा रही है और संकेत मिलता है कि संक्रमितों की संख्या 27 हो सकती है. यह पूछे जाने पर कि उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, उन्होंने कहा कि ‘उन्हें ओमादुरार (राजकीय मेडिकल कॉलेज, गवर्नमेंट एस्टेट स्थित मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल) में भर्ती कराने के लिए एक निर्देश दिये गए हैं.’

मुंबई में 53 मीडियाकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित
इससे पहले महानगर मुंबई में सोमवार को कम से कम 53 मीडियाकर्मी ऐसे हैं जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया था कि मुंबई में 53 मीडिया कर्मियों के संक्रमित होने की खबर से वह स्तब्ध हैं.

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘यह बहुत दुखद समाचार है कि मुंबई में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के 50 से अधिक पत्रकारों, विशेष रूप से कैमरामेन और छायाकारों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हर पत्रकार को उचित देखभाल करनी चाहिए.’

उन्होंने लिखा है, ‘सभी समाचार पत्रों और मीडिया प्रतिष्ठानों को यह सुनिश्चित करने के लिए परामर्श जारी किया गया है कि पर्याप्त देखभाल और सावधानी बरती जाए.’ बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए 16 और 17 अप्रैल को आजाद मैदान में विशेष शिविर लगाया गया था और इस दौरान 171 मीडियाकर्मियों के लार के नमूने लिए गए थे जिनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन शामिल थे.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई