शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि इस पूरे घोटाले के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिसके चलते आने वाले दिनों में कई और चेहरों से नकाब उठने की संभावना है। राज्य सरकार द्वारा गठित राज्य स्तरीय जांच समिति पिछले दो महीने से दिन-रात इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। नागपुर शिक्षा विभाग के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा अधिकारियों के साथ कुछ कर्मचारी भी पुणे में डटे हुए हैं। अब तक इस घोटाले में चार वर्तमान और पूर्व शिक्षा उपसंचालकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा, तीन स्कूल संचालक, एक शिक्षक, और करीब 7 से 8 शासकीय कर्मचारी भी गिरफ्त में आ चुके हैं। हालांकि कुछ आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। आपको बता दें कि यह घोटाला तब सामने आया जब फर्जी शालार्थ आईडी के जरिए शिक्षकों की फर्जी नियुक्तियां की जा रही थीं। इस घोटाले की जांच न केवल प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है, बल्कि सदर पुलिस, साइबर क्राइम यूनिट और एसआईटी ने भी स्वतंत्र जांच शुरू की है। शिक्षा व्यवस्था की नींव को हिला देने वाले इस घोटाले की रिपोर्ट अब लगभग तैयार है, और माना जा रहा है कि इसमें कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

  • Related Posts

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    शराब के नशे में फील्ड पर उतरे इन 4 खिलाड़ियों ने मचाया तूफान

    क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बहुत से ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने शराब के नशे में कई यादगार पारियां खेली हैं.…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई