नागपुर: कोच्ची (Kochi) से दिल्ली (Delhi) जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट (Dr. Babasaheb Ambedkar International Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बम की जानकारी मिलते ही मौके पर बम स्कॉड और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को निचे उतार लिया गया है। फ्लाइट में यात्री और क्रू मेंबर सहित 157 लोग सवार थे। मंगलवार की सुबह 9.20 बजे इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6E 2706 कोच्ची से दिल्ली जाने के लिए उड़ान भरी। प्लेन को उड़े थोड़ा ही समय हुआ था कि, पायलट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के मिलने के बाद पायलट ने नागपुर एयरपोर्ट एटीएस से सम्पर्क किया और आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीएस से अनुमति मिलने के बाद तुरंत फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस फ्लाइट में कयात्री और क्रू मेंबर सहित 157 लोग सवार थे। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग और बम की जानकारी मिलते ही नागपुर एयरपोर्ट पर मौके पर बम स्कॉड और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को नीचे उतार लिया गया और फ्लाइट की जांच की जा रही है। फ़िलहाल फ्लाइट में अभी बम जैसी कोई वास्तु नहीं मिली है। पुलिस सहित बम स्कॉड लगातार जाँच में जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि, पिछले सप्ताह ही अहमदाबाद फ्लाइट हादसे के बाद देश भर में फ्लाइट में सुरक्षा और तकनिकी जांच को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










