उमस और गर्मी से नागपुरवासी परेशान, बुवाई के इंतजार में बैठे किसानों में बढ़ी चिंता; 15 जून के बाद विदर्भ में झमाझम बारिश की संभावना

नागपुर: नागपुर और विदर्भ के नागरिक इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हैं। पिछले कुछ दिनों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस मौसम में असामान्य और कष्टदायक माना जा रहा है। इसके साथ ही आद्रता (Humidity) का स्तर भी काफी बढ़ा हुआ है, जिससे लोगों को पसीने और थकान का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बीते सप्ताह नागपुर पूरे महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री अधिक था। शहरवासियों को सुबह से ही तेज धूप, तपिश और गर्म हवाओं ने परेशान कर रखा है।

15 जून के बाद राहत की उम्मीद

मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। 15 जून के बाद विदर्भ क्षेत्र में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

16 जून से हल्की बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ने की शुरुआत हो सकती है।
17 से 20 जून तक नागपुर और आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
18 और 19 जून को कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ने की चेतावनी भी दी गई है।
मानसून की धीमी लेकिन स्थिर वापसी

आईएमडी ने बताया कि इस बार मॉनसून “पॉज़” की स्थिति में था, यानी कुछ समय के लिए उसकी प्रगति रुक गई थी। लेकिन अब अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं लौट रही हैं, जिससे अगले कुछ दिनों में विदर्भ में बादल छाने और बारिश की संभावना बढ़ गई है।भीषण गर्मी और उमस के चलते शहर के अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, चक्कर और थकावट से संबंधित मरीजों की संख्या में इज़ाफा हुआ है। डॉक्टरों ने नागरिकों को दिन में बाहर निकलने से बचने, पानी और तरल पदार्थ भरपूर मात्रा में पीने की सलाह दी है। यह समय खरीफ सीजन का है। नागपुर सहित विदर्भ के किसानों ने बुवाई की पुरी तैयारी कर ली है। राज्य में 12 दिन पहले मानसून आने की जानकारी के बाद किसानों ने बुवाई की शुरुआत कर दी थी। हालांकि, कुछ दिनों की बारिश के बाद फिर धूप खिल गई। बारिश नहीं होने से किसानों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड रहा है। कपास और सोयाबीन की फसल के लिए पानी की जरूरत होती है, लेकिन आधा मृग नक्षत्र बीत जानें के बावजूद बारिश नहीं हुई है जिससे किसानों के माथों पर चिंता की लकीरें आ गई हैं।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई