84 साल पुराने पेड़ का सफल प्रत्यारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से नागपुर मनपा का अभिनव प्रयोग

नागपुर: पर्यावरण संरक्षण और हरित नागपुर की दिशा में नागपुर मनपा द्वारा एक उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। मनपा ने सोमवार को ‘ट्री ट्रांसप्लांटर मशीन’ की मदद से प्रायोगिक तौर पर 84 साल पुराने हेरिटेज पेड़ का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से यह अभिनव प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है। मनपा के उद्यान एवं कर्मशाला विभाग ने भविष्य निधि कार्यालय के समीप शीतला माता मंदिर के समीप भांडेप्लॉट से एक पीपल के पेड़ का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया। इस अवसर पर मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी, अपर आयुक्त श्रीमती वैष्णवी बी. और उपायुक्त (उद्यान) श्री गणेश राठौड़ उपस्थित थे। इस मशीन की खरीद के लिए जिला योजना निधि से 5 करोड़ 47 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। मनपा द्वारा खरीदी गई इस मशीन को क्षेत्रीय परिवहन विभाग से वाहन क्रमांक भी प्राप्त हो गया है। भांडे प्लॉट चौक पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस रोड पर मुखर्जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास 84 साल पुराना एक बड़ा पीपल का पेड़ यातायात में बाधा डाल रहा था। 30 फुट ऊंचे इस पेड़ को ‘ट्री ट्रांसप्लांटर’ मशीन की मदद से जमीन से उठाकर दूसरे स्थान पर लगाया गया। ऐसा करते समय पेड़ की जड़ों और तने को नुकसान पहुंचाए बिना इसे दूसरे स्थान पर ले जाया गया। डकोटा कंपनी की यह मशीन महाराष्ट्र की दूसरी मशीन है। ठाणे नगर निगम के पास भी यह मशीन है। इस मशीन का काम रिमोट से किया जाता है। सबसे पहले जेसीबी द्वारा पेड़ के पास एक बड़ा गड्ढा किया गया। फिर इस मशीन की मदद से पेड़ को उठाकर दूसरे स्थान पर लगाया गया। इस मशीन में 1600 लीटर की पानी की टंकी भी है। जो पेड़ को हटाने और लगाने के दौरान पानी डालकर पेड़ की जड़ों को सींचती रहती है
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई